
पीएम नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र सेवापुरी ब्लॉक में 870 किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरित किया गया है। सेवापुरी ब्लाॅक को देश का पहला मॉडल ब्लाॅक बनाने के लिए नीति आयोग विभिन्न क्षेत्रों में ब्लॉक के लोगाें को आर्थिक रूप से समृद्ध करने के लिए प्रयास शुरू किया गया है। कृषि अधिकारियों ने इस दौरान किसानों की आय दोगुनी करने के लिए कृषि विविधीकरण सहित तमाम सरकारी प्रयासों के बारे में भी जानकारी दी।

सेवापुरी में किसानाें की आर्थिक हालत सुधारने के लिए नीति आयोग इन दिनों सभी प्रमुख योजनाएं ब्लॉक क्षेत्र में लागू कर क्षेत्र को समृद्ध करने का प्रयास कर रही है। मृदा परीक्षण के जरिए किसानों को फसल के लिए जरूरी उर्वरक की जानकारी भी मिल सकेगी इससे बेहतर फसल तो होगी ही साथ ही उर्वरकों पर कम खपत भी होगी। योजनाएं और नीतियों के अनुपालन के बाद देश में अन्य जगहों पर भी नीति अायोग की ओर से मॉडल ब्लॉक के लिए सेवापुरी बतौर नजीर पेश किया जाएगा।