कुमारस्वामी ने समझ ली जनता की मांग, मोदी सरकार से लगा दी उसी की गुहार

नई दिल्ली। देश में ईंधन की बढ़ती कीमतों के विरोध में प्रदर्शन के बीच कर्नाटक के मुख्यमंत्री एच.डी. कुमारस्वामी ने सोमवार को कहा कि पेट्रोलियम उत्पादों को वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के अंतर्गत लाया जाना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उनकी सरकार डीजल व पेट्रोल पर सेस घटाने को लेकर विचार कर रही है।

कुमारस्वामी

उन्होंने कहा कि कर्नाटक में पेट्रोल व डीजल में सेस देश में सबसे ‘कम’ है, इसके बावजूद वह अपने अधिकारियों के साथ बैठक कर देखेंगे कि क्या इसमें और कमी लाई जा सकती है।

यह भी पढ़ें:- बहुरे कांग्रेस-राहुल के दिन… मोदी का सत्ता से बेदखल होना लगभग तय!

कुमारस्वामी की जनता दल-सेक्युलर (जेडी-एस) ईंधन की कीमतों के विरुद्ध कांग्रेस द्वारा आहूत भारत बंद को समर्थन दे रही है।

यह भी पढ़ें:- भाजपा सांसद के घर के सामने सपा ने फूंका मोदी का पुतला, ताकते रहे माननीय!

कुमारस्वामी यहां सोमवार दोपहर पेट्रोलियम मंत्री धर्मेद्र प्रधान से भी मुलाकात करेंगे।

देखें वीडियो:-

LIVE TV