फिल्मी स्टाइल में आए हमलावर, भाजपा कार्यालय में फेंका बम

कोयंबटूर| तमिलनाडु में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यालय में बुधवार तड़के कुछ अज्ञात लोगों ने पेट्रोल बम फेंका। हमलावर तिपहिया वाहन पर आए थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भारतीय जनता पार्टी

भारतीय जनता पार्टी दफ्तर पर हमला

यह हमला भाजपा के राष्ट्रीय सचिव एच.राजा के सोशल मीडिया पर उस संदेश के आने के एक दिन बाद हुआ है, जिसमें राजा ने कहा था कि समाज सुधारक एवं द्रविड़ आंदोलन के संस्थापक ई.वी.रामासामी ‘पेरियार’ की प्रतिमा भी गिराई जाएगी।

यह भी पढ़ें : श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा तोड़ने से उबाल, मोदी और गृह मंत्रालय हुआ लाल

हालांकि, एच.राजा ने अपने संदेश पर हुए विवाद के बाद इसे सोशल मीडिया से हटा दिया था।

यह भी पढ़ें : सार्क प्रक्रिया में जान फूंकने को पाकिस्तान-नेपाल ने मिलाया हाथ

गौरतलब है कि मंगलवार को वेल्लूर जिले के तिरुपतूर में पेरियार की प्रतिमा को नष्ट करने के लिए दो लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

LIVE TV