एक पैर पर डॉक्टर बनने तक का सफर तय करेगा परवेज, मदद के लिए आतुर हुए भंडारी

हाल ही में बिहार से एक छोटी बच्ची का स्कूल जाते वक्त की एक वीडियो वायरल हुई थी, जिसमें देखा गया था कि वह बच्ची कैसे एक पैर घर से विद्यालय का रास्ता तय करती थी। उस वीडियो को लोग देखकर दंग हो गए थे, यहा तक कि सोनू सूद ने उस बच्ची की आर्थिक मदद भी की थी। बहरहाल जम्मू कश्मीर से भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक पैर से दिव्यांग लड़का कैसे 2 किमी दूर अपने विद्यालय रोजाना पढ़ने जाता है। इस वीडियो को लोग देखकर दंग और प्रेरित हो रहे हैं।

आपको बता दें कि वह दिव्यांग बच्चा का नाम परवेज है, जो जम्मू-कश्मीर के हंदवाड़ा जिले का है। वह पढ़ लिखकर अपने सपनों को पूरा करना चाहता है।

न्यूज एजेंसी एएनआई को परवेज ने बताया कि सड़के अच्छी नहीं हैं। अगर मुझे कृत्रिम अंग मिल जाए, तो मै चल सकता हूं। ज़िंदगी में कुछ हासिल करने का सपना सजोया है। बच्चे की बात सुनकर जयपुर फुट यूएसए के अध्यक्ष प्रेम भंडारी ने एक कृत्रिम अंग वाले लड़के की मुफ्त में मदद करने का फैसला किया है।

इस विषय को लेकर प्रेम भंडारी ने एएनआई से बात करते हुए कहा कि जैसे ही मैंने एएनआई का ट्वीट पढ़ा, मैंने परिवार से संपर्क करने का फैसला किया। मै परवेज को मुफ्त में कृत्रिम अंग प्रदान करूंगा।

वहीं परवेज के पिता गुलाम अहमद हाजम ने बताया कि मेरे बच्चे ने बहुत ही कम उम्र में एक भीषण आग में अपना पैर खो दिया। मेरी पत्नी हृदय रोगी है। उन्होंने कहा कि जब मै बारामूला में था, तभी मेरे बच्चे साथ यह घटना घटी थी। मै एक गरीब व्यक्ति हूं, इस लिए मै उसके इलाज के लिए 3 लाख रुपये नहीं दे सकता हूं। हां मै 50000 रुपये तक संपत्ति बेचकर खर्च उठा सकता हूं।

परवेज के पिता ने भावुक होकर कहा कि मै अपने बच्चे की मदद के लिए सरकार से अपील करता रहता हूं, क्यों कि वह पढ़ाई में निपुण है। वह किसी गलत काम में भी शामिल नहीं है।

गौरतलब है कि परवेज वर्तमान में नौगाम में स्थित विद्यालय में कक्षा नौ की पढ़ाई कर रहा है, जिसका लक्ष्य डॉक्टर बनना है। वह पढ़ाई और पाठ्योत्तर गतिविधियों में अच्छा है। मैं उसके प्रयासों के लिए उसकी सराहना करता हूं। वह एक बहुत ही प्रतिभाशाली लड़का है।

LIVE TV