पर्दे पर होगी ‘पानीपत’ की लड़ाई, एक साल पहले रिलीज हुआ पोस्टर
मुंबई। बॉक्स ऑफिस पर एक और ऐतिहासिक फिल्म दस्तक देने वाली हैं। इस साल रिलीज हुई पद्मावत भी इतिहास के पन्नों को कुरेदती हुई सामने आई थी। महारानी पद्मावती पर बनी इस फिल्म ने अपन कमाई से तेहलका मचा दिया। अब दर्शकों के लिए आशुतोष गोवारिकर एक और ऐतिहासिक फिल्म लेकर आ रहे हैं। उनकी फिल्म का टीजर पोस्टर रिलीज हो गया है।
आशुतोष कि अपकमिंग ऐतिहासिक फिल्म का नाम ‘पानीपत’ है। पानीपत के टीजर पोस्टर को सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। पोस्टर के मेनस्ट्रीम में एक हाथ तलवार थामे नजर आया है। इसके पीछे युद्ध के मैदान कि झलकियां हखभी दिखी हैं।
‘पानीपत’ में अर्जुन कपूर, संजय दत्त और कृति सैनन लीड रोल में हैं। भले ही फिल्म का टीजर पोस्टर आज ही सामने आ गया है लेकिन दर्शकों को इस फिल्म के लिए लंबा इंतजार करना पड़ेगा। बॉक्स ऑफिस पर पानीपत अगले साल दिसंबर के महीने में आएगी। पानीपत साल 2019 को 6 दिसंबर को रिलीज होगी।
बता दें इन दिनों अर्जुन अपनी अपकमिंग फिल्म ‘नमस्ते इंग्लैंड’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। वहीं आशुतोष के बारें में याद दिला दें वह इससे पहले भी ऐतिहासिक फिल्में बना चुके हैं। उन्होंने ‘लगान’, ‘जोधा-अकबर’ और ‘स्वदेश’ जैसी हिट फिल्में दी हैं।
Sanjay Dutt. Arjun Kapoor. Kriti Sanon… Teaser poster of Ashutosh Gowariker's new historical #Panipat… Produced by Sunita Gowariker and Rohit Shelatkar… 6 Dec 2019 release… #PanipatTeaserPoster pic.twitter.com/ZDQZnR7FsC
— taran adarsh (@taran_adarsh) March 14, 2018