पाकिस्तान का हेलीकॉप्टर भारतीय हवाई क्षेत्र में घुसा

जम्मूपाकिस्तान का हेलीकॉप्टर भारतीय हवाई क्षेत्र में घुसा–  जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में रविवार को पाकिस्तान का एक हेलीकॉप्टरभारतीय हवाई क्षेत्र में घुस गया। रक्षा सूत्रों का कहना है कि हेलीकॉप्टर ने 12 बजकर 10 मिनट पर भारतीय हवाई क्षेत्र का उल्लंघन किया।

पाकिस्तान का हेलीकॉप्टर भारतीय हवाई क्षेत्र में घुसा

पाकिस्तान का हेलीकॉप्टर भारतीय हवाई क्षेत्र में घुसा

एक अधिकारी ने कहा, “भारतीय हवाई क्षेत्र में रहने के बाद हेलीकॉप्टर लौट गया।”

 

छ: एलओसी पर पाकिस्तान का दुस्साहस देखने को मिला। पाकिस्तान का हेलिकॉप्टर भारत की सीमा में दाखिल हो गया। हरकत में आए भारतीय सैनिकों ने हेलिकॉरप्टर पर कुछ राउंड फायरिंग की, जिसके बाद वो पाकिस्तान की तरफ मुड़ गया।

पाकिस्तान की इस हिमाकत से सीमा पर तनाव की स्थिति बनी हुई है। साथ ही भारतीय वायुसेना सतर्क है। सैन्य सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक रविवार को पुंछ के गुलपुर सेक्टर में इस तरह का दुस्साहस देखा गया। भारतीय हवाई क्षेत्र में पाकिस्तानी अतिक्रमण को गंभीरता से लिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: शिवराज के सिंहासन को उखाड़ फेंकने के लिए गैर भाजपा दलों ने बनाई रणनीति

 

पाकिस्तान का हेलिकॉप्टर दोपहर करीब 12:30 बजे भारतीय सीमा में दाखिल हुआ। वो सीमा के कई मीटर अंदर तक दाखिल हो गया। इसके बाद भारतीय सेना ने हेलिकॉप्टर को निशाने पर लिया और कुछ गन शॉट्स दागे।

सेना का मानना है कि ये हेलिकॉप्टर इलाके की रेकी करने के लिए आया होगा। इस बारे में पाकिस्तानी सैन्य अधिकारियों तक कड़ी आपत्ति दर्ज करा दी गई है। रक्षा जानकारों की माने तो संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के तीखे तेवर से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। सुषमा स्वराज ने पाकिस्तान को आतंकवादियों का सुरक्षित पनाहगाह बताया था। साथ ही स्वराज ने दौरे के दौरान पाकिस्तान को कोई भाव नहीं दिया था।
LIVE TV