विदेश

पाकिस्तान के नारोवाल में मदरसा बनाने के लिए 100 साल से अधिक पुराने हिंदू मंदिर को ध्वस्त कर दिया गया

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में 100 साल से भी अधिक पुराने एक हिंदू मंदिर को कथित तौर पर इसलिए ध्वस्त कर दिया गया ताकि उसकी जमीन पर एक मदरसा बनाया जा सके। स्थानीय लोगों के अनुसार, प्रतिबंधित धुर दक्षिणपंथी इस्लामी पार्टी तहरीक-ए-लब्बैक पाकिस्तान (टीएलपी) के सदस्यों सहित कुछ कट्टर धार्मिक लोगों के एक समूह ने मंदिर को ध्वस्त कर दिया ताकि उसकी जमीन को पास के एक मदरसे में शामिल किया जा सके। यह मंदिर लाहौर से लगभग 130 किलोमीटर दूर नारोवाल जिले के सिराज गांव में स्थित था।

पाकिस्तान मसीहा मिल्लत पार्टी (पीएमएमपी) ने पंजाब सरकार से मंदिर विध्वंस में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने और इसके पुनर्निर्माण को सुनिश्चित करने का आग्रह किया है। पीएमएमपी के अध्यक्ष असलम परवेज़ सहोत्रा ​​ने बताया कि उन्होंने 28 अगस्त को पंजाब के अतिरिक्त गृह सचिव से मुलाकात की और कथित दोषियों और मंदिर की सुरक्षा में विफल रहने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए एक लिखित आवेदन प्रस्तुत किया। उन्होंने आरोप लगाया कि ध्वस्त ढांचे से मंदिर के शिखर की धातु की फिटिंग, अन्य सामग्री और ईंटें बाद में स्थल से हटा दी गईं।

पाकिस्तान की स्थापना के बाद, नारोवाल जिले में 45 हिंदू मंदिर थे, लेकिन समय के साथ वे सभी जीर्ण-शीर्ण अवस्था में चले गए। पिछले वर्ष, पंजाब प्रांत में एक हिंदू मंदिर के पुनर्निर्माण के लिए 10 मिलियन पाकिस्तानी रुपये का बजट आवंटित किया गया है, जो 64 वर्षों से निष्क्रिय पड़े इस मंदिर के जीर्णोद्धार का पहला चरण है। अधिकारीयों ने कहा, “हमारे रिकॉर्ड में इस मंदिर का कोई नाम नहीं है, हालांकि, यह बहुत पुराना मंदिर है, जो 100 से 125 साल से भी अधिक पुराना है।

Related Articles

Back to top button