दिन दूना और रात चौगुना बढ़ रहे भारत के 1 फीसदी लोग, बाकी राम भरोसे

नई दिल्ली। दिन दूनी और रात चौगुनी तरक्की वाली कहावत अभी तक सभी ने आशीर्वाद में ही सुनी होगी। लेकिन ये कहावत भारत की आर्थिक असमानता के लिए भी एक दम सटीक है। इसी पर एक चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं।

आमदनी

देश में एक फीसदी लोगों के पास 73 फीसदी आबादी की आमदनी से भी ज्यादा पैसा है। हाल में आए इंटरनेशनल राइट्स समूह ऑक्सफैम की सर्वे रिपोर्ट में यह बात कही गई है कि भारत के सबसे अमीर 1 फीसदी लोगों के पास देश के 73 प्रतिशत लोगों की इनकम से भी ज्यादा पैसा है।

यह भी पढ़ें : बुरे से भी बुरे वक्त को आने से रोक लेंगी महिलाएं, अगर अपनाएंगी ये 7 नियम

वर्ल्ड इकॉनोमिक फोरम (विश्व आर्थिक मंच) की सालाना बैठक से पहले जारी की गई इस सर्वे रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत में 67 फीसदी लोग अब भी गरीबी रेखा रेखा के नीचे जीने को मजबूर हैं।

इन 67 फीसदी लोगों में केवल 1 प्रतिशत ही लोग ऐसे हैं जिनकी आमदनी में मामूली इजाफा हुआ है।

यह भी पढ़ें :बसंत पंचमी को यूं करें कामदेव की पूजा, ज्ञान के साथ मिलेगा प्यार

2017 के सर्वे के अनुसार भारत के 1 फीसदी सबसे रईस लोगों के पास देश की 58 फीसदी संपत्ति का मालिकाना हक है। जबकि पूरी दुनिया में सबसे अमीर 1 प्रतिशत लोगों के पास लगभग 50 फीसदी दौलत है।

सर्वे के मुताबिक यह असमानता इतनी ज्यादा है कि ग्रामीण भारत के एक मजदूर को देश के गारमेंट फर्म के किसी टॉप सीईओ के एक साल के वेतन के बराबर कमाने में 941 साल लग जाएंगे।

यह भी पढ़ें : हद है… जानकर भरोसा नहीं होगा, दुनिया में ‘इन’ चीजों पर भी लगा TAX

अगर इस सर्वे रिपोर्ट के आंकड़े वैश्विक स्तर पर देखें तो स्थिति और भी गंभीर दिखाई देती है। विश्व की कुल आबादी में 3.7 फीसदी लोग सबसे गरीब है।

दुनिया भर में 1 प्रतिशत लोग ऐसे हैं जिनके पास कुल 82 फीसदी लोगों की आय से भी ज्यादा पैसा है। बीते साल की तुलना में देखें तो इन 82 फीसदी लोगों की आमदनी में कोई वृद्धि दर्ज नहीं की गई है।

LIVE TV