वन डायरेक्शन स्टार को इस शख्स से मिल रही मोटिवेशन

लॉस एंजेलिस:  वन डायरेक्शन के पूर्व स्टार लियाम पेन अपनी प्रेमिका शेरिल की स्टाइल से प्रेरणा लेते दिख रहे हैं। उन्हें यहां शेरिल के जैसे ही कपड़े पहनकर निकलते देखा गया। ‘डेलीमेल डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, 24 वर्षीय पेन को हाफ-प्लेड शर्ट में दोस्तों के साथ डिनर के लिए एक रेस्तरां जाते देखा गया। उनकी 34 वर्षीय प्रेमिका को भी पेरिस में एक शो के दौरान ऐसे ही स्टाइल के कपड़े पहने देखा गया था।

पेन को अलग प्रकार की काली शर्ट और काले रंग की बैगी जीन्स में देखा गया। पेन ने अपनी लुक को पूरा करने के लिए अपने गले में सोने की चेन भी पहन रखी थी।

वही, रेस्तरां पहुंचने पर शेरिल कैमरों की तरफ देखकर मुस्कुराते और हाथ हिलाते दिखाई दीं।

कुछ महीने पहले लियाम लॉस एंजेलिस स्थित अपने बंगले को किराए पर देने की योजना बना रहे थे। इस बंगले की कीमत 80 लाख पाउंड बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें : ‘सलमान ने मुझे मरने पर मजबूर किया, अब मैं उन्हें जीने नहीं दूंगा’

पेन अपने परिवार को लेकर कई योजनाएं बनाई थीं। उनकी प्रेमिका शेरिल ने बेटे को जन्म दिया है। लियान सुसेक्स में अपने परिवार के साथ बसने की योजना बनाई थी। लियाम ने यह बंगला 2015 में खरीदा था। उन्हें इस बंगले को किराए पर देने से हर महीने लगभग 32,000 पाउंड मिलेंगे। इस बंगले में पांच शयनकक्ष और आठ बाथरूम हैं।

LIVE TV