OMG! इतना महंगा तलाक, महिला को मिलने वाली रकम जानकर आप हो जाएंगे बेहोश…

अमेजन के संस्थापक और दुनिया के सबसे अमीर शख्स जेफ बेजोस (55) और उनकी पत्नी मैकेंजी बेजोस (48) ने बुधवार को ट्विटर पर घोषणा की है कि वे तलाक ले रहे हैं। संपत्ति का बंटवारा हुआ तो मैकेंजी दुनिया की सबसे अमीर महिला बन सकती हैं।

बता दें कि जेफ और मैकेंजी ने 25 साल पहले शादी की थी। बेजोस ट्विटर हैंडल के जरिये जेफ (54) और मैकेंजी (48) ने जारी संयुक्त बयान में बताया कि हम लोगों को अपनी जिंदगी में आए बदलाव के बारे में बताना चाहते हैं।

OMG! इतना महंगा तलाक

उन्होंने लिखा, जैसा कि हमारे परिवार और करीबी दोस्त जानते हैं, लंबे समय तक प्यार और अलगाव के बाद हम दोनों ने तलाक का फैसला लिया है।

इसके बाद भी हम दोस्त बने रहेंगे। दोनों ने कहा, हम अपने 25 साल के अतुलनीय साथ के लिए खुद को भाग्यशाली समझते हैं।

आपको बात दें कि जेफ बेजोस (55) और मैकेंजी बेजोस (48) का तलाक दुनिया में सबसे महंगा हो सकता है और इसके साथ ही मैकेंजी दुनिया की सबसे अमीर महिला बन सकती हैं।

दरअसल, वॉशिंगटन के कानून के मुताबिक शादी के बाद अर्जित की गई संपत्ति तलाक के समय पति-पत्नी में बराबर बांटी जाती है।

राधा के मरते ही कृष्ण ने क्यों तोड़ दी थी बांसुरी, कारण जानकर आपकी आँखों में भी आ जाएंगे आंसू…

ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक, दुनिया के सबसे अमीर शख्स जेफ बेजोस की नेटवर्थ 112 बिलियन डॉलर (तकरीबन सात लाख 84 हजार करोड़ रुपए) है।

इस हिसाब से मैकेंजी को 56 बिलियन डॉलर (तकरीबन तीन लाख 92 हजार करोड़ रुपए) मिल सकते हैं। इस राशि के मिलने के बाद वह दुनिया की सबसे अमीर महिला एलाइस वॉल्टन को पीछे छोड़ देंगी।

वॉलमार्ट की उत्तराधिकारी वॉल्टन की नेटवर्थ 3.22 लाख करोड़ रुपए (4600 करोड़ डॉलर) है।

साथ ही आपको बता दें कि भारत के सबसे अमीर मुकेश अंबानी की भी कुल संपत्ति 40.1 बिलियन डॉलर ही है।

LIVE TV