Tokyo Olympics में भारत को गोल्ड दिलाने वाले नीरज चोपड़ा का एक और सपना हुआ पूरा…

टोक्यो ओलंपिक में इतिहास रचकर भारत को पहला गोल्ड मेडल दिलाने वाले नीरज चोपड़ा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। दरअसल, नीरज का एक सपना था जो पूरा हो गया है। जिसे लेकर उन्होंने ट्वीट कर खुशी जारी की है। नीरज का सपना था कि वह एक दिन अपने माता-पिता को हवाई यात्रा कराए। उनका ये सपना भी अब पूरा हो गया है। जिसकी तस्वीरे उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है। उन्होंने एक चार्टर प्लेन में अपने माता-पिता को हवाई यात्रा कराई है।

Neeraj Chopra: Boy with the golden arm | Olympics News,The Indian Express

इस यात्रा की तस्वीरें साझा कर उन्होंने लिखा है कि आज जिंदगी का एक सपना पूरा हुआ जब अपने मां-पापा को पहली बार फ्लाइट पर बैठा पाया। सभी की दुआ और आशिर्वाद के लिए हमेशा आभारी रहूंगा।

बता दें कि टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड पाने वाले नीरज वापसी के बाद से काफी व्यस्त चल रहे हैं। वह कई पर सम्मान कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं। पिछले महीने उन्होंने कहा था कि वह अपने परिवार के साथ समय बिताने के लिए 2021 में होने वाले कई टूर्नामेंटों में हिस्सा नहीं लेंगे। लेकिन 2022 में एशियाई और राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा लेंगे।  

LIVE TV