एनपीए के जाल में उलझे बैंक, जांच हुई तो सामने आएंगे कई बड़े घोटाले

नई दिल्ली। पंजाब नेशनल बैंक मुंबई की एक ब्रांच में 11360 करोड़ रुपए के फ्रॉड ट्रांजैक्शन मामले में फंसे ज्वैलरी डिज़ाइनर नीरव मोदी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। अरबों रुपयों का ये घोटाला सिर्फ एक ब्रांच का है। ऐसे में सवाल ये खड़ा होता है कि क्या दूसरे बैंकों की तमाम दूसरी ब्रांचों में ऐसे घोटालों की आशंका से इनकार किया जा सकता है।

एनपीए

वहीं खबर ये भी है कि कई बैंकों का एनपीए लगातार बढ़ता जा रहा है। बीते शुक्रवार को ही एसबीआई ने सितंबर तिमाही का नतीजा घोषित किया तो 2,416 करोड़ रुपए का नुकसान दिखाया गया। इस बढ़ते आकंडों का नतीजा है  एनपीए

बता दें कि मार्च 2014 में ही एनपीए जहां 2,04,249 करोड़ रुपये था, वहीं जून 2017 में बढ़कर ये 8,29,338 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। नीचे दिए 25 बैंकों के एनपीए से ये आकंडा आसानी से समझा जा सकता है कि किस कदर तमाम बैंक एनपीए के जाल में उलझे हुए हैं।

यह भी पढ़ें-PNB के मुंबई ब्रांच में 1.77 अरब डॉलर का घोटाला, आपकी बैंकों पर भी पड़ेगा असर!

बैंक      एनपीए (करोड़ रुपए में)

केनरा बैंक                   37,658

बैंक ऑफ बड़ौदा            46,173

बैंक ऑफ इंडिया            51,019

पंजाब नेशनल बैंक           57,721

भारतीय स्टेट बैंक            1,88,068

आईसीआईसीआई बैंक     43,148

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया  37,286

इंडियन ओवरसीज बैंक    35,453

आईडीबीआई बैंक           50,173

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया    31,398

यूको बैंक                    25,054

ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स   24,409

एक्सिस बैंक लिमिटेड      22,031

कॉरपोरेशन बैंक            21, 713

इलाहाबाद बैंक             21,032

सिंडिकेट बैंक              20,184

आंध्रा बैंक                  19,428

बैंक ऑफ महाराष्ट्र        18,049

जम्मू व कश्मीर बैंक     5,641

इंडियन बैंक               9,653

विजया बैंक               6,812

एचडीएफसी बैंक         7,243

पंजाब और सिंध बैंक    6,693

यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया  12,165

देना बैंक                    12,994

यह भी पढ़ें-#PNBScam: आरोपी नीरव मोदी ने छोड़ा देश, 6 महीने में किया 6400 करोड़ लौटाने का वादा

25 बैंकों की ये लिस्ट बताती है कि जनता का पैसा कैसे लोन के तौर पर अमीरों में बांटा जा रहा है। बैंकों को ये पैसा लौटाया नहीं गया तो एनपीए खाते में डाल दिया गया। एनपीए की गुत्थी खुलीं तो हजारों करोड़ के ऐसे घोटाले सामने आ सकते  हैं जो चुनावी मौसम में सरकार की छवि खराब कर सकते हैं, भले ही घोटाले किसी भी दौर में हुए हों।

LIVE TV