अब सरकार नहीं डालमिया ग्रुप रखेगा लाल किला का ध्यान, इतने रूपयों में लिया गोद

दिल्ली। अभी तक आपने गांव, स्कूल और संस्थाओं को गोद लेते सुना होगा लेकिन अब डालमिया ग्रुप ने देश की ऐतिहासिक इमारत लाल किला को भी 5 साल के लिए गोद लिया हैं। भारत सरकार ने पिछले साल ‘एडॉप्ट ए हेरिटेज’ स्कीम बनाई थी। इस स्कीम के तहत ऐतिहासिक इमारतों के रखरखाव के लिए उन्हें कॉंट्रेक्ट पर दिया जाएगा।

Red fort

सरकार ने डालमिया ग्रुप को पांच साल के लिए लालकिले को गोद दिया गया है। इसके लिए ग्रुप ने सरकार को 25 करोड़ की राशि दी हैं। अब लाल किले के रखरखाव की जिम्मेदारी डालमिया ग्रुप की होगी। डालमिया ग्रुप ने ये कॉट्रेक्ट इंडिगो एयरलाइंस और जीएमआर को हराकर जीता है।

यह भी पढ़े: स्वर्ण मंदिर के साथ अमृतसर की इन जगहों पर टेकें माथा

केंद्र सरकार ने बीते साल सितंबर महीने में ये स्कीम लॉन्च की थी। पूरे देश की सौ ऐतिहासिक इमारतों को इसके लिए चिन्हित किया गया था. इन इमारतों में ताजमहल, कांगड़ा फोर्ट, कोणार्क का सूर्य मंदिर और सती घाट कई प्रमुख स्थल शामिल हैं।

यह भी पढ़े: दुनिया में समता की मिसाल है स्वर्णमंदिर का लंगर, एक लाख लोगों के लिए बनता है भोजन

इस कॉन्ट्रेक्ट के मुताबिक डालमिया ग्रुप को 6 महीने के भीतर लाल किले में बेसिक सुविधाएं देनी होंगी, जिनमें पीने के पानी की सुविधा, स्ट्रीट फर्नीचर जैसी सुविधाएं हैं। डालमिया ग्रुप, पर्यटन मंत्रालय और भारतीय पुरातत्व विभाग के बीच इस कॉन्ट्रेक्ट पर 9 अप्रैल को हस्ताक्षर हुए थे।

LIVE TV