नहीं चली पति की मनमानी, तो पत्नी के साथ किया ऐसा काम जिसे सुनकर आपके उड़ जाएंगे होश

रिपोर्ट- शादाब

शाहजहांपुर। एक पति के बहशीपन का अनोखा मामला साामने आयाा है जहा पति की मनमानी न चलने पर पत्नी को नशे की दवाई खिलाकर उसे बेहोश  किया और उसके बाल काटकर उसे गंजा कर दिया। यही नही पत्नी के विरोध करने पर उसे मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। दुुधमुही बच्ची को लेकर महिला ने पुलिस की शरण ली है।

पत्नी के छील दिए बाल

बताया जा रहा है कि पति पत्नी के जीजा के घर जाने से नाराज था। पुलिस ने पति अशोक और देवर मनोज के खिलाफ लज्जाभंग करने सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर किया है। वही पुलिस मामले की जांच कर रही है आरोपी घटना के बाद से फरार हैं।

घटना थाना निगोही के सिकंदरपुर गांव की है यहां के रहने वाले अशोक की 30 वर्षीय पत्नी 30 जून को कांट क्षेत्र में रहने वाले अपने जीजा के घर गई थी। 1 जून को वापस आने पर पति ने नाराजगी जताते हुए पत्नी से पूछा किससे पूछ कर गई थी तो उसने कहा कि  हम आपको बता कर गए थे।

यह भी पढ़े: शादी समारोह में एक बच्चे की करतूत ने खड़े कर दिए सबके कान, जांच में जुटी पुलिस

इस बात का बदला लेने के लिए शाम को खाने के लिए जब खाना बना तो पति अशोक ने पत्नी के खाने में चुपके से नशीला पदार्थ मिला दिया जिससे वह बेहोश हो गई। रात में उसके पति अशोक और देवर मनोज ने उसके सर के बाल काटकर उसका मुंडन कर दिया। यही नही पत्नी के विरोध करने पर उसे मारपीट कर घर के बाहर निकाल दिया।

LIVE TV