अब सल्फास खाकर भी नहीं मरेगा इंसान, निकला जबरदस्त तोड़

नई दिल्ली। इंसान को इंस्टेंट मौत देने वाले सल्फास का तोड़ निकल आया है। अब इसे खाने वाले इंसान को बचाया जा सकेगा। वैसे सल्फास को अनाज संरक्षण के लिए कीटनाशक के तौर पर प्रयोग किया जाता है। लेकिन यह कोई गलती से भी इसे खा ले तो मौत निश्चित थी।

सल्फास

सल्फास की तीव्रता के चलते इसे खाने के कुछ ही देर में व्यक्ति की मौत हो जाती थी। पेट में जाते ही इंसान को बचना असंभव होता है। ऐसे में आत्महत्या के लिए इसका धड़ल्ले से प्रयोग हो रहा था।

इसके लिए भी लाइसेंस प्रक्रिया और सख्त नियमों के बावजूद आत्महत्या के मामले बढ़ते ही गए। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने इस घातक रसायन को सुरक्षित करने की सिफारिश की थी।

अब इस इंस्टेंट मौत देने वाला जहर को बदलाव के साथ पहली जनवरी 2018 से बाजार में लाया गया है। इससे आदमी की जान नहीं जाएगी। लगातार वाली मौतों के चलते स्वास्थ्य विभाग की सिफारिश पर कृषि उर्वरक व रसायन मंत्रालय ने इसको सुरक्षित बना दिया है।

5 साल पहले सल्फास की टेबलेट इसके साइज के ऐसा बनाया गया था, जिससे इसे निगलने में दिक्कत हो। साथ ही इसके पैक को भी इस तरह ढ़ाला गया था, जिसे खोलने में दिक्कत हो।

फिर भी इसके बावजूद सल्फास आत्महत्या करने वालों का ‘पसंदीदा’ बना रहा। पुरानी स्लफास की टेबलेट आंतों में पड़ी धीरे-धीरे घुलती थी। उसे निकालना आसान नहीं था। जबकि अब ऐसा नहीं होगा।

अब सल्फास नए रूप में बाजार में कृषि उर्वरक एवं रसायन मंत्रालय के निर्देश पर आया है। इसकी टेबलेट पैकिंग बंद कर दी गई है। यह पाउच में दानेदार है और तीव्रता पहले से बहुत कम की गई है।

डिप्टी डायरेक्टर प्लांट प्रोटेक्शन (लाइसेंस अथारटी) सीएल यादव ने बताया कि, ‘पाउच खोलते ही इसका रसायन हवा में घुलने लगेगा। पानी के संपर्क में आते ही यह निष्क्रिय होने लगेगा। अगर कोई खाता है तो असर पहले की तुलना में काफी कम होगा। साथ ही अब इसमें उल्टी कराने वाला रसायन मिलाया गया है’।

इसके बाद इसे खाने वाला आदमी परेशान तो होगा लेकिन उसे मौत नहीं मिलेगी। दानेदार होने के चलते यह उल्टी के साथ निकल जाएगा। इससे आंतों में घाव होगा पर वह फटेंगी नहीं। नया सल्फास कीटों को मारेगा, लेकिन लोगों के लिए जानलेवा नहीं रहेगा।

सिर्फ पेट होगा साफ

नए सल्फास के पैकेट में इसके असर को खत्म करने की विधि भी लिखी है। पोटेशियम परमैगनेट के घोल के साथ पेट की धुलाई करने पर इसका असर खत्म हो जाएगा।

LIVE TV