Congress President Election में आया नया मोड़, गहलोत नहीं ये नेता हो सकता है कांग्रेस अध्यक्ष

Congress President Election: कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए नामांकन करने की आज आखिरी तारीख है। जैसे जैसे ये लड़ाई नजदीक आ रही है, इसमें और ट्विस्ट बढ़ता जा रहा है। गुरुवार की रात पृथ्वीराज चव्हाण, मनीष तिवारी, भूपेंद्र हुड्डा समेत जी-23 के कई नेताओं ने कांग्रेस के दिग्गज नेता आनंद शर्मा के आवास पर बैठक की। सूत्रों के मुताबिक इन नेताओं ने कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव से पहले उभर रहे पूरी स्थिति पर चर्चा की। वहीं, आज सुबह खबर आई कि गांधी परिवार के वफादार और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी नामांकन दाखिल कर सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो दिग्विजय सिंह और शशि थरूर के साथ इस चुनाव में त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल सकता है।

जी-23 नेताओं के साथ बैठक के बाद आनंद शर्मा ने जोधपुर में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से भी मुलाकात की। गुरुवार को अशोक गहलोत ने सोनिया गांधी से भी मुलाकात की और राजस्थान में गहराए सियासी संकट के माफी मांगी थी। इसके अलावा उन्होंने कांग्रेस प्रमुख चुनाव नहीं लड़ने की भी घोषणा की थी। एक रिपोर्ट के मुताबिक, मुकुल वासनिक और मीरा कुमार भी इस चुनाव में आलाकमान के आधिकारिक उम्मीदवार हो सकते हैं। भारत जोड़ो यात्रा आज कर्नाटक में प्रवेश कर गई है। इसके साथ ही यह भी चर्चा है कि कर्नाटक से आने वाले मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए सबसे आगे चल रहे हैं। खड़गे ने कल रात सोनिया गांधी से मुलाकात की थी।

अखिलेश यादव बने तीसरी बार सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहा- चुनाव में हुई जमकर धांधली

सोनिया गांधी ने गुरुवार रात प्रियंका गांधी वाड्रा से उनके आवास पर मुलाकात भी की। कांग्रेस सांसद अब्दुल खालिक ने कहा था, ”प्रियंका गांधी वाड्रा को कांग्रेस अध्यक्ष होना चाहिए। राहुल गांधी कहते हैं कि गांधी परिवार से कोई भी नहीं बनना चाहिए। महिलाएं उस परिवार का हिस्सा बन जाती हैं जहां वे शादी के बाद जाती हैं। आज वह वाड्रा परिवार की बहू हैं, गांधी परिवार का हिस्सा नहीं हैं।”

रिपोर्ट्स के मुताबिक मनीष तिवारी भी कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव में अपना दांव आजमा सकते हैं । हालांकि, अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है। आनंद शर्मा के आवास पर मुलाकात के बाद मनीष तिवारी ने कल रात कहा, ”अभी तक किसी ने नामांकन दाखिल नहीं किया है। नॉमिनेशन हो जाने दीजिए, इसके बाद इस विषय पर चिंतन होगा। लोकतांत्रिक प्रक्रिया शुरू हो गई है। बीएस हुड्डा, आनंद शर्मा, पृथ्वीराज चव्हाण और मैं विचार-विमर्श के लिए बैठे और ताजा सियासी घटनाओं पर चर्चा की। देखते हैं कल क्या होता है।”

आनंद शर्मा के आवास से निकलते समय पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा, “यह अच्छा है कि पार्टी में लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव हो रहे हैं। हमने स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के लिए सोनिया गांधी को धन्यवाद दिया है। देखते हैं कौन नामांकन दाखिल करेगा। हम कुछ नाम सुने हैं। हम मैदान में सर्वश्रेष्ठ उम्मीदवार का समर्थन करेंगे।”

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कल सोनिया गांधी से मुलाकात की थी और राजस्थान में उनके प्रति वफादार विधायकों द्वारा विद्रोह की नैतिक जिम्मेदारी ली थी। वहीं सचिन पायलट भी देर शाम कांग्रेस अध्यक्ष के आवास पहुंचे और उनसे चर्चा की। पायलट ने कहा कि यह सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता रही है कि कांग्रेस 2023 का चुनाव भी जीते। इस बीच एआईसीसी महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल ने संवाददाताओं से कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष एक या दो दिन में फैसला करेंगे कि राजस्थान का मुख्यमंत्री कौन होगा। गुरुवार को कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि अशोक गहलोत के दौड़ से बाहर होने के बाद वह शुक्रवार 30 सितम्बर को अध्यक्ष चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल करेंगे।

आज नामांकन दाखिल करेंगे थरूर
कांग्रेस सांसद शशि थरूर कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए आज दोपहर 12:15 बजे 24 अकबर रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय में अपना नामांकन पत्र जमा करेंगे।कांग्रेस के शीर्ष पद के लिए नामांकन 30 सितंबर तक होगा यामी कि आज इसकी आखिरी तारीख है। चुनाव 17 अक्टूबर को होगा।

KRK का बड़ा ऐलान, कहा- नागपुर जा रहा हूं, RSS जॉइन करूंगा,

LIVE TV