भतीजे ने अवैध असलहे से चाचा समेत चार को मारी गोली, एक की मौत, तीन गंभीर

जौनपुर से कोहराम मचा देने वाली खबर सामने आई है। एक व्यक्ति ने चाचा समेत चार लोगों को गोली मार दी है। इस हमले में एक की मौत और अन्य तीन लोग गंभीर बताए जा रहे हैं।

आपको बता दें कि सोमवार को आधी रात करीब 12 बजे राजबली यादव कमर में तमंचा खोंसकर घर के बाहर सो रहे थे, तभी उनका भतीजा आकाश यादव उर्फ राजू वहां पहुंचा। राजबली यादव और उसके भतीजे आकाश के बीच एका-एक कहासुनी होने लगा, तभी राजू न आव देखा न ताव, चाचा के कमर से कट्टा निकालकर चाचा के पेट में दो गोलियां दाग दी।

राजबली यादव के खाट के बगल में उनकी पत्नी शांती देवी भी लेटी हुई थीं, जो गोली की आवाज सुनकर शोर मचाना शुरू कर दिया, कि आकाश ने उनके पेट में गोली मार दी। शोर सुनकर बहू विमला देवी भी घर से बाहर दौड़ी-दौड़ी आई तो आकाश उस पर भी गोली चला दी। 12 वर्षीय गौरव भी अपने मां के पीछे दौड़ा आया तो सनकी आकाश ने उसे भी गोली मार दी।

गोलियां खत्मा होने पर जब राजबली यादव के बेटे ने उसे पकड़ना चाहा तो आकाश ने उसे भी तमंचे के बट से मारकर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही नेवढ़िया थानाध्यक्ष प्रताप सिंह मौके पर पहुंच गए। हालाकि, तब तक राजबली की मौत हो चुकी थी। पुलिस आरोपी की जांच में जुटी हुई है।

गौरतलब है कि प्रदेश में 80 फीसदी हत्याएं अवैध असलहे से की जाती है, ये असलहे आते कहां से है, यह पुलिस को भी नहीं पता, लेकिन मौजूद सभी जगहों पर है।

पुलिस आए दिन नाका बंदी के नाम पर करोड़ों की राजश्व वसूलती है, लेकिन अवैध असलहों के व्यापार पर नकेल कसने में पुलिस असक्षम दिखाई दे रही है। अभी फिर हाल प्रदेश में हत्या जैसे अपराध से पहले अवैध असलहों के व्यापर पर बहस होने की जरूरत है।

LIVE TV