नेहा की दरियादिली उन पर पड़ी भारी, कुछ ऐसा हुआ कि बुरी तरह घबरा गईं
नेहा कक्कड़ ने अपनी गायकी के दम पर आज बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनाई है, इसके साथ ही वह अपनी प्यारी हरकतों से फैंस का दिल भी लूट लेती हैं। नेहा उन लोगों में से हैं, जिन्होंने बहुत संघर्ष के बाद कामयाबी को हासिल किया है। नेहा ने अपनी जिंदगी में बहुत बुरे समय का भी सामना किया है। शायद इसी कारण से वह किसी का भी दुख-दर्द देखकर भावुक हो जाती हैं।

नेहा लोगों की मदद करने के लिए हमेशा आगे रहती हैं, लेकिन नेहा की दरियादिली उन पर इस बार भारी पड़ गई। लोगों के रिएक्शन से नेहा बुरी तरह घबराई हुई हैं। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में वे बच्चों को पांच सौ के नोट बांटती हुई नजर आ रही हैं। उनकी कार को बहुत सारे बच्चों ने घेर लिया हैं और वह चिल्ला रहे हैं। जैसे ही नेहा ने पैसे बांटना शुरू किया बच्चे तेजी से एक साथ चिल्लाने लगे। उनके इस रिएक्शन से नेहा बुरी तरह घबराई हुई नजर आ हैं और अपना मुंह घुमा लेती हैं। वह इतनी बुरी तरह घबरा गई थी कि देखने से ऐसा लग रहा था कि वह रो देंगी। इस वीडियो को लेकर कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल भी किया हैं।

यह वीडियो सोशल मीडिया पर voompla नाम के इंस्टाग्राम पेज से शेयर किया गया है। ये वीडियो तब बनाया गया है जब नेहा कक्कड़ किसी रेस्तरां से लौट रही थीं।
यह भी पढ़े-दिलीप कुमार की याद में सायरा बानों ने लिखा इमोशनल लेटर, कहा- ‘हम साथ थे, हैं और रहेंगे’