Negativity दूर करने के लिए घर में लगाएं मनी प्लांट,जानें खास बातें…

वास्तुशास्त्र के अनुसार वास्तु के उपायों को करने से घर में सकारात्मकता आ जाती है और नकारात्मकता दूर हो जाती है। ऐसा माना जाता है कि वास्तुदोषों के कारण जीवन में कई तरह की समस्याएं आने लगती हैं, जैसे कार्यों में रुकावटें आने लगती हैं। आज हम आपको वास्तु का ऐसा उपाय बताने जा रहे हैं, जिससे आपके सभी कार्य आसानी से हो जाएंगे और जीवन से सभी परेशानियां दूर हो जाएंगी। यहां तक कि इस उपाय को करने से आर्थिक समस्याएं भी दूर हो जाती हैं।वास्तु

घर में ले आएं मनी प्लांट-वास्तुशास्त्र के अनुसार घर में मनी प्लांट रखने से बहुत अधिक फायदा होता है। घर से नकारात्मकता दूर होने लगती है और घर का वातावारण सकारात्मक होने लगता है। मनी प्लांट को घर में लाने से आर्थिक समस्याएं दूर होने लगती हैं। आइए, आज वास्तुशास्त्र के अनुसार जानते हैं मनी प्लांट को घर में रखने पर किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

दुनिया का एक ऐसा मुल्क जहां मिलती है पत्नी के वजन के बराबर बीयर पुरस्कार में ,जानें पूरी बात…

किस दिशा में रखें मनी प्लांट को-वास्तुशास्त्र के अनुसार घर में मनी प्लांट को दक्षिण-पूर्व दिशा में रखना चाहिए। इस दिशा में मनी प्लांट को रखने से घर के वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है। ऐसा माना जाता है कि इस दिशा का कारक ग्रह शुक्र है और शुक्र ही बेल वाले पौधों का कारक भी है, इसलिए इस दिशा में मनी प्लांट लगाना शुभ माना जाता है।

खराब पत्ते तुरंत हटा दें-वास्तुशास्त्र के अनुसार मनी प्लांट का हरा- भरा रहना शुभ होता है। अगर इसके पत्ते खराब हो रहे हैं, तो उन्हें तुरंत हटा दें।

मनी प्लांट को पानी में रखें -वास्तुशास्त्र के अनुसार मनी प्लांट को पानी में रखना शुभ होता है। इस बात का विशेष ध्यान रखें कि समय-समय पर इसका पानी बदलते रहें।

बेल को जमीन पर न फैलने दें-वास्तुशास्त्र के अनुसार मनी प्लांट को जमीन पर न फैलने दें, इसकी बेल को ऊपर की ओर बढ़ने देना चाहिए।

 

LIVE TV