उत्तराखंड का वांटेड माओवादी भास्कर पांडे गिरफ्तार, 20 हजार का था ईनाम

उत्तराखंड के मोस्ट वांटेड माओवादी भास्कर पांडे को एसटीएफ और पुलिस की मदद से गिरफ्तार कर लिया गया है। भास्कर पांडे पर 20,000 रुपए का ईनाम रखा गया था। भास्कर पांडे पर 2017 में अल्मोड़ा और नैनीताल में लोक संपत्ति विरूपण अधिनियम और विधि विरुद्ध क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के तहत तीन मुकदमे दर्ज थे। जिनमें वह फरार चल रहा था।

उत्तराखंड के डीजपी अशोक कुमार ने बताया कि कुमाउं क्षेत्र में माओवादी गतिविधियां प्रकाश में आती रही हैं। पहला केस 2004 में आया था। उसके बाद 2017 तक 33 मुकदमे दर्ज़ हो चुके हैं। इन सब में 24 लोग प्रकाश में आए थे। उनमें ये एकमात्र वांटेड रह गया था। इसपर 20,000 का ईनाम था। ये कई घटनाओं में शामिल था।

डीजपी अशोक कुमार ने कहा, पूछताछ करेंगे, पुलिस कस्टडी रिमांड का भी प्रयास करेंगे। माओवादियों के केंद्रीय संगठन ने इसे उत्तराखंड में माओवाद को पुनर्जीवित करने की जिम्मेदारी दी थी। ये बड़ी सफलता है। अब हमारे यहां कोई माओवादी वांछित नहीं है।

बता दें कि भाष्कर पांडे खीम सिंह बोरा का सबसे खास साथी ऐसे एक माना जाता है। खीम सिंह बोरा को पूर्व में उत्तर प्रदेश की एसटीएफ टीम पकड़ चुकी है। पांडे भारत में कई जगह माओवादी ट्रेनिंग ले चुका था।

LIVE TV