सिरफिरे फैन के फेर में फंसीं ‘नामकरण’ की एक्ट्रेस, कर रहा ‘वो’ वाली डिमांड
मुंबई। सेलिब्रिटीज का अक्सर सिरफिरे फैंस से पाला पड़ जाता है। एक स्टार होने के नाते सेलिब्रिटीज को पहले से कभी भी अंदाजा नहीं होता है कि उनका कौन सा फैन कैसी हरकत कर सकता है। लेकिन कई बार कुछ फैन ऐसी ऊल जलूल हरकत कर जाते हैं जिन्हें वो कभी सोच भी नहीं सकते हैं। हाल ही में ऐसा ही कुछ नामकरण फेम सोनी सिंह के साथ हुआ।
सोशल मीडिया सेलिब्रिटीज को जितना उनके फैंस से जोड़े रखता है, उतना ही उनके लिए खतरा भी बना रहता है। कुछ जहां फैंस जहां इसके माध्यमसे स्टार्स के प्रति अपना प्यार जाहिर करते हैं वहीं कुछ सिरफिरे पागह लोग इसका गलत फायदा भी उठाते हैं।
छोटे पर्दे की जानी मानी एक्ट्रेस सोनी सिंह ने मीडिया को बताया कि फेसबुक पर उन्हें मार्टिन नाम के एक लड़के की मैसेज रिक्वेस्ट आई थी। फैन समझकर उन्होंने उसकी रिक्वेस्ट ऐक्सेप्ट कर ली और वह उससे बात भी करने लगीं। कुछ दिनों तक तो वह लड़का सलीके से पेश आया लेकिन बाद में वह सोनी को अश्लील मैसेज करने लगा।
सोनी ने बताया कि उस लड़के ने सोनी को मैसेज किया कि वह उन्हें मुंह पर किस करना चाहता है। इस के सोनी ने उन्हें ब्लॉक कर दिया। फिर भी वह बाज नहीं आया और वह उन्हें इंस्टाग्राम पर मैसेज करने लगा। सोनी ने उसे वहां भी ब्लॉक किया। सोनी का कहना है कि उन्हें इस बात का बिल्कुल भी अंदाज नहीं है कि वह लड़का उन्हें ऐसे मैसेज क्यों कर रहा है।
यह भी पढ़ें:बॉक्स ऑफिस पर चौकड़ी मार रही चौका, दूसरे दिन बढ़ा कमाई का आंकड़ा
सोनी के मुताबिक, अभी वह इस बात को हल्के में ले रही हैं लेकिन अगर वो लड़का बाज नहीं आया तो वह उसके खिलाफ सख्त ऐक्शन लेंगी।
सोनी छोटे पर्दे के कई शो में काम कर चुकी हैं। आखिरी बार वह स्टार प्लस के ऑफ एयर हुए शो ‘नामकरण’में नजर आई थीं। नामकरण में उन्होंने सुनहरी का किरदार अदा किया था।