Muzaffarpur Panchayat Chunav Result: आ रहे चौंकाने वाले आंकड़े, हालात तनावपूर्ण

बिहार में पंचायत चुनाव (Gram panchayat) के परिणाम आने शुरू हो गए हैं। चुनाव में मुजफ्फरपुर (Muzaffarpur) की निवर्तमान जिला परिषद अध्यक्ष इंद्रा देवी पराजित हुई है। मुशहरी प्रखंड (Mushari) के निर्वाचन क्षेत्र संख्या 28 से विभा देवी ने उन्हें आठ हजार से अधिक वोटों से हराया है। वहीं, इंद्रा देवी की हार चौंकाने वाली है। उनकी इस हार से उनकी राजनीतिक महत्वाकांक्षा पर भी प्रभाव पड़ने की आशंक जताई जा रही है। इसी बीच रामदयालुनगर मतगणना केंद्र से अफरातफरी की खबरें आ रही है। भीड़ को नियंत्रण करने के लिए भारी पुलिस बल तैनात है।

चुनाव में मुशहरी और बोचहां प्रखंडों की दो पंचायतों से मुखिया पद के लिए परिणाम आ गए हैं। जो चौंकाने वाले हैं। ताजा परिणाम के मुताबिक दोनों जगहों से वर्तमान मुखिया चुनाव हार गए हैं। वहीं, बोचहां की 20 पंचायतों की मतगणना आरडीएस कालेज में हो रही है। दोनों प्रखंडों के छह पदों की 1310 सीटों पर 5519 उम्मीदवार मैदान में हैं। मतगणना के लिए पंचायतों का रोस्टर पहले से जारी कर दिया गया है। इसके अनुसार ही मतगणना हो रही है। बता दें कि मुशहरी की जमालाबाद पंचायत (Jamala Bad) से पहला परिणाम आया है। जहां निवर्तमान मुखिया रविंद्र पासवान चुनाव हार गए। रविंद्र पासवान को हराकर सुमित्रा देवी को जीत हासिल हुई है।

LIVE TV