मोदी सरकार का मुस्लिम महिलाओं को बड़ा तोहफा, अब अकेले कर सकेंगी हज यात्रा

मुस्लिम महिलाओंनई दिल्ली। भाजपा सरकार मुस्लिम महिलाओं के अधिकार के लिए लगातार लड़ाई लड़ रही है। इससे पहले मोदी सरकार ने तीन तलाक को खत्म करावा कर मुस्लिम महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया था।

वहीं अब फिर से सरकार उनके लिए एक नई हज नीति को लेकर विचार कर रही है। इस नई नीति के तहत मुस्लिम महिलाएं बिना किसी मेहरम यानि जिसके साथ खून का रिशता हो उसके बिना भी हज की यात्रा पर जा सकेंगी।

हज सब्सिडी के खत्म होने के बाद नई नीति में गरीब मुसलमानों को हज यात्रा का सस्ता विकल्प मुहैया कराने पर भी विचार किया जा रहा है।

जल्दबाजी में बाइक सवारों का गिरा बैग, पुलिस ने खोला तो निकली लाश

नई नीति के तहत 45 साल की उम्र पार कर चुकी चार या उससे अधिक मुस्लिम महिलाएं एक साथ हज यात्रा पर जा सकती हैं।

इसके लिए उन्हें किसी मेहरम के साथ की जरूरत नहीं होगी। सऊदी अरब भी 45 और इससे अधिक उम्र की महिलाओं को हज के लिए प्रवेश की अनुमति देता है।

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश को मानते हुए नई हज नीति में सब्सिडी की व्यवस्था खत्म करने को भी हरी झंडी दे दी गई है। 2022 तक सुप्रीम कोर्ट ने धीरे-धीरे हज सबसिडी खत्म करने का आदेश दिया था।

आखिर क्या है प्रधानमन्त्री मोदी का ‘JAM’ मॉडल, IIT गांधीनगर में रखा विकास का स्वरुप

लेकिन हज सबसिडी खत्म होने के बावजूद सरकार हज यात्रा का सस्ता विकल्प मुहैया कराने पर विचार कर रही है। इसके लिए समुद्री जहाज से यात्रा की सुविधा दी जा सकती है। अभी तक सिर्फ हवाई जहाज से ही हज यात्रा की जा सकती थी, जो काफी महंगी होती है।

LIVE TV