नगर निगम सदन की बैठक में आमने-सामने आये अधिकारी और पार्षद, जमकर हुई तीखी बहस

रिपोर्ट- प्रिंस राज

लखनऊ। नगर निगम के मुख्य कार्यालय लालबाग में शनिवार को नगर निगम सदन की बैठक हुई। बैठक की कार्यवाही में सभी पार्षदों को बोलना का मौका मिला। इसके साथ ही सदन में पार्षदों और अधिकारियों के बीच तीखी बहस भी हुई।

नगर निगम

सदन की कार्रवाई में कई प्रस्ताव सर्व सम्मति से पास किये गये। जिसमे होटलों, नर्सिंग होम, ढाबा, आइसक्रीम, फैक्ट्री, पैथोलोजी और मॉडल शॉप पर करीब 10 फीसदी लाइसेंस शुल्क बढ़ाने को लेकर सहमति बनी। साथ ही मल्टीप्लेक्सों और हवाई सफर पर भी करीब 30 टैक्स की बढोत्तरी हुई। जिसके बाद इसे पास कर दिया गया।

वहीं साफ सफाई और कूड़ा ना उठाने को लेकर भाजपा पार्षदों और नगर निगम अधिकारियों के बीच नोक-झोक हुई। जिसमें पार्षद मुकेश सिंह ‘मोंटी’ ने जोनल अधिकारी मुनेंद्र राठौर पर अपने क्षेत्र की साफ सफाई ना करवाने को लेकर कई गंभीर आरोप लगाये।

यह भी पढ़ें:- भाई ने दोस्तों के साथ मिलकर भईया को पीटा, भाभी को जिंदा जलाया

वहीँ सदन की कार्रवाई समाप्त होने के बाद रात को पार्षद रामकृष्ण यादव से मुनेंद्र राठौर की बहस हो गई। जिसके बाद पार्षद राजेश मालवीय ने राठौर पर हमला कर दिया।

यह भी पढ़ें:- गेम का टास्क पूरा करने के लिए आठवीं के छात्र ने तीसरी क्लास की छात्रा से की छेड़खानी

हालांकि नगर आयुक्त इंद्रमणि त्रिपाठी ने बीच बचाव कर मामले को शांत कराया। जिसके बाद पार्षदों ने अधिकारी की शिकायत करने नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना के घर पहुंचे। लेकिन उनसे मुलाकात नहीं हो सकी।

देखें वीडियो:-

LIVE TV