अरमान से गर्लफ्रेंड हुई नरम लेकिन मुंबई हाई कोर्ट गरम, सुनाया फरमान

मुंबई। अरमान केहली की गिरफ्तारी के बाद उनके केस में नया मोड़ आ गया है। गर्लफ्रेंड नीरू रंधावा ने समझौते के बाद उनपर किया केस वापस ले लिया है। हालांकि मुंबई हाई कोर्ट उन्‍हें इतनी आसानी से छोड़ने के मूड में नही है।

अरमान केहली की गिरफ्तारी

अरमान की गर्लफ्रेंड ने तो केस वापस ले लिया है लेकिन मुंबई हाई कोर्ट इस केस को लेकर अभी भी सख्‍त है। कोर्ट के मुताबिक अरमान को अपनी हरकतों के लिए अफसोस और पछतावा जाहिर करते हुए एक हलफनामा देना होगा। न्यायाधीश आर.एम. सावंत और न्यायाधीश रेवती मोहिते-धेरे की बेंच ने अरमान को ऐसा करने का आदेश दिया है।

बता दें, अरमान और नीरू के बीच समझौता हो गया है। इस समझौते के बाद नीरू ने केस वापस ले लिया था। बीते दिन कोर्ट में सुनवाई के दौरान अरमान के पिता राजकुमार कोहली और गर्लफ्रेंड नीरू मौजूद थीं।

इस दौरान नीरू ने बताया कि अरमान ने उन्‍हें सीढि़यों से धक्‍का नहीं दिया था, जबकि इससे पहले उनके वकील ने बताया था कि अरमान से नीरू को सीढि़यों से ढकेल दिया था, जिस वजह से वह घायल हो गई थीं।

दोनों न्‍यायाधीशों की बेंच ने एफआईआर को तकनीकी करणों की वजह से खरिज न कर पाने की बात ही। उन्‍होंने बताया कि, ‘हमें अपने समाज के बारे में भी सोचना है। हम यह चाहते हैं कि वह इस पूरी घटना पर खेद व्यक्त करें।’

यह भी पढ़ें: खिलाड़ी कुमार के फैंस को भी भाईजान ने किया खुश, दिखाई ‘गोल्‍ड’ की झलक

कुछ दिन पहले अरमान ने नीरू को बेरहमी से पीटा था। उसके बाद नीरू ने सांताक्रूज पुलिस स्टेशन में अरमान के खिलाफ केस दर्ज करवा दिया था। उसके कुछ दिन बाद पुलिस ने अरमान को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।

 

LIVE TV