धोनी 2023 के विश्व कप में भी खेल सकते हैं : क्लार्क

महेंद्र सिंह धोनीकोलकाता। आस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क का कहना है कि भारत के दिग्गज बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी 2023 विश्व कप में भारतीय टीम का हिस्सा बनने की क्षमता रखते हैं। क्लार्क से जब 2019 विश्व कप में धोनी के खेलने की संभावना के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने यह प्रतिक्रिया दी।

महिला हॉकी : आस्ट्रेलिया हॉकी लीग के लिए भारत की ए टीम घोषित

क्लार्क ने मुस्कराते हुए कहा, “आप मुझसे यह मत पूछिए कि धोनी 2019 विश्व कप में खेल पाएंगे या नहीं। वह 2023 का विश्व कप भी खेलेंगे।”

साल 2011 में अपनी कप्तानी में भारत को क्रिकेट विश्व कप का खिताब दिलाने वाले धोनी वर्तमान में अच्छी फॉर्म में चल रहे हैं और आस्ट्रेलिया के खिलाफ चेन्नई में खेली गई उनकी 79 रनों की शानदार पारी इसकी गवाह है।

आस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को खेले गए पहले वनडे मैच में भारत के लिए धोनी ने 79 रनों और हार्दिक पांड्या ने 83 रनों की पारियां खेली थीं, जिसकी बदौलत भारतीय टीम जीत हासिल करने में सफल रही।

इससे पहले श्रीलंका के खिलाफ भी वनडे सीरीज में भारतीय टीम के लिए धोनी ने अच्छा प्रदर्शन किया था। टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने भी कहा है कि टीम को अगले विश्व कप टूर्नामेंट में धौनी की जरूरत है।

LIVE TV