MS धोनी का नया लुक आया सामने, फैंस देखकर हुए हैरान

खेल के मैदान से दूर महेंद्र सिंह धोनी हमेशा अपने फैंस का मनोरंजन करने का कोई न कोई तरीका खोज ही निकालते हैं। हाल ही में रांची के फार्महाउस में धोनी का घोड़े के साथ दौड़ते हुए वीडियो वायरल हुआ था। इससे पहले भी घोड़े और पालतू कुत्‍तों के साथ खेलते हुए धोनी के वीडियो वायरल हुए थे। वहीं, अब उनसे जुड़ा एक और वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

MS Dhoni holidaying in Shimla with wife Sakshi Dhoni, daughter Ziva and others, check out pics

दरअसल धोनी इस वक्त अपने परिवार और दोस्‍तों के साथ शिमला में समय बिता रहे हैं। राज्‍य सरकार ने कोविड-19 नियम में राहत दी, जिसके बाद चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स के कप्‍तान ने हिमाचल प्रदेश की यात्रा की। धोनी को यात्रा करना और भारत की अलग-अलग जगह देखना पसंद है। उन्‍हें इस समय शिमला घूमने का मौका मिला।

वहीं हिमाचल प्रदेश में छुट्टियां मनाते हुए एमएस धोनी के कई फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं। फैंस को सबसे ज्‍यादा पसंद धोनी का वो फोटो आया, जिसमें 39 साल के क्रिकेटर ने शिमला की पारंपरिक टोपी पहनी है। इस टोपी को कुल्‍लु टॉप भी बुलाते हैं। यह टोपी शिमला में लगभग सभी लोग पहनते हैं। शिमला की पारंपरिक टोपी पहनने के अलावा धोनी का नया लुक भी चर्चा का विषय बना हुआ है। इस बार उन्‍होंने पतली दाढ़ी और मूंछे रखी हैं। बाइक के लिए क्रेजी होने के अलावा धोनी अपने लुक्‍स में भी काफी प्रयोग करते हैं।

एमएस धोनी ने पिछले साल अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट से संन्‍यास लिया और अब वह केवल इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स की तरफ से खेलते हुए नजर आते हैं। धोनी की शानदार कप्‍तानी की बदौलत चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स निलंबित आईपीएल 2021 के पहले चरण में अंक तालिका में दूसरे स्‍थान पर थी। माही का बल्‍ले के साथ प्रदर्शन अच्‍छा नहीं रहा, लेकिन उनकी कप्‍तानी टीम को बहुत फायदा पहुंचा रही थी।

LIVE TV