मोदी ने कार्यकर्ताओं को दिया ज्ञान, कैसे रचना है 2019 के चुनाव का चक्रव्यूह

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को जोर देते हुए कहा कि लोकतंत्र और राजनीतिक व्यवस्था में संवाद बेहद जरूरी है और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अपनी जीत का श्रेय अपने जमीनी-स्तर के कार्यकर्ताओं को देती है। प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता का आदर्श वाक्य ‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत’ होना चाहिए।

मोदी ने कार्यकर्ताओं को दिया ज्ञान, कैसे रचना है 2019 के चुनाव का चक्रव्यूह

 

उन्होंने कहा कि भाजपा की कुछ दिनों पहले हुई दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारी बैठक काफी लाभप्रद रही। उन्होंने गुरुवार को ‘नरेंद्र मोदी मोबाइल एप’ के जरिए पांच लोकसभा सीटों के पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया।

इन पांच लोकसभा क्षेत्र में उत्तर प्रदेश का गाजियाबाद, बिहार का नवादा, झारखंड का हजारीबाग, राजस्थान का जयपुर ग्रामीण और अरुणाचल प्रदेश पश्चिम शामिल रहा। मोदी ने कहा, “भाजपा देश के हर कोने में फैल गई है।”

उन्होंने कहा कि यह सब पार्टी के समर्पित आम कार्यकताओं के योगदान और कड़ी मेहनत की बदौलत है।

उन्होंने कहा कि भाजपा अपनी जीत का श्रेय बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को देती है। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्य नैतिकता के आधार पर नेतृत्व का फैसला करती है।

यह भी पढ़े: बैडमिंटन : जापान ओपन में उलटफेर का शिकार हुईं सिंधु

मोदी ने कहा कि पार्टी ने साबित कर दिया है कि ‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत’ हर पार्टी कार्यकर्ता का आदर्श वाक्य होना चाहिए। उन्होंने कहा कि वह पार्टी कार्यकर्ताओं की ऊर्जा और उत्साह को देखकर खुश हैं।

मोदी ने कहा, “‘अजेय भारत, अटल भाजपा’ हम सभी के लिए प्रेरणा है।”

LIVE TV