मोदी ने विजयदशमी पर राष्ट्र को दी शुभकामनाएं, पर्रिकर ने दिया स्वच्छता का संदेश

विजयदशमीनई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को देश को विजयदशमी के अवसर पर बधाई दी। मोदी ने ट्वीट किया, “विजयदशमी के पावन अवसर पर सभी को शुभकामानाएं।” विजयदशमी के दिन मां दुर्गा की पूजा के 10 दिवसीय पर्व नवरात्रि उत्सव का समापन होता है। इसे दशहरा के नाम से भी जाना जाता है। गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर ने शनिवार को दशहरा के पावन पर्व पर राज्य के लोगों से पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए प्लास्टिक की थैलियों का प्रयोग न करने की अपील की।

ऐसा माना जाता है कि इस दिन भगवान राम ने रावण को पराजित किया था। इसलिए इसे बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप में भी मनाया जाता है। पर्रिकर ने ट्वीट किया, “आईए हम बुराई पर अच्छाई की जीत के पर्व को गोवा को साफ रखने का एक कदम उठाते हुए मनाएं। अपना शॉपिंग बैग साथ लेकर चलें और प्लास्टिक के प्रयोग से बचें।”

विजयदशमी के दिन मां दुर्गा की पूजा के 10 दिवसीय पर्व नवरात्रि उत्सव का समापन होता है। इसे दशहरा के नाम से भी जाना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन भगवान राम ने रावण को पराजित किया था। इसलिए इसे बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप में भी मनाया जाता है।

LIVE TV