मोदी सरकार कराएगी जापान की सैर, इन होनहार युवाओं को मिलेगा मौका

सरकारनई दिल्ली। केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री धर्मेंद्र प्रधान युवओं के लिए बड़ी खुशखबरी सुनाई है। केंद्र सरकार के कौशल विकास कार्यक्रम के तहत अब युवाओं को जापान भेजा जाएगा। इनमें तीन लाख (आन जॉब) युवाओं को तीन से पांच साल के प्रशिक्षण के लिए जापान भेजा जाएगा। भारतीय तकनीकी इंटर्न के कौशल प्रशिक्षण की लागत का बोझ जापान वहन करेगा।

प्रधान ने बताया कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत और जापान के बीच तकनीकी इंटर्न प्रशिक्षण कार्यक्रम (TITP) के लिए सहयोग के समझौते (MoC) पर दस्तखत को मंजूरी दे दी है। प्रधान ने कहा कि उनकी तीन दिन की टोक्यो यात्रा के दौरान इस एमओसी पर दस्तखत हो सकते हैं। प्रधान की टोक्यो यात्रा 16 अक्तूबर से शुरू हो रही है। वहीं इस प्रशिक्षण के तहत 50,000 लोगों को जापान में नौकरी भी मिल सकती है। जापानी जरूरतों के हिसाब से पारदर्शी तरीके से इन युवाओं का चयन किया जाएगा।

दीपावली स्पेशल : कम दाम में ज्यादा के शौकीनों के लिए ओक्वू ने लांच किए दो नए स्मार्टफोन

हमदर्द के प्रमुख ब्रांड रूह अफजा और बरिस्ता के बीच हुई साझेदारी

LIVE TV