खेल मंत्री के शुरू किए सफर में PM मोदी भी हुए शामिल, शेयर किया चैलेंज का वीडियो
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खेल मंत्री राज्यवर्धन राठौड़ के द्वारा शुरू किए गए फिटनेस चैलेंज को स्वीकार करते हुए एक वीडियो जारी किया। यह वीडियो प्रधानमंत्री ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो जारी किया।
पीएम ने इसके साथ ही कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी और खिलाड़ी मनिका बत्रा को नॉमिनेट किया है। वीडियो में प्रधानमंत्री पार्क में कई तरह के अभ्यास कर रहे हैं।
प्रधानमंत्री ने लिखा कि, मैं अपनी मॉर्निंग एक्सरसाइज़ का वीडियो जारी कर रहा हूं। योग से अलग मैं प्रकृति से जुड़े पंचतत्व से भी प्रभावित हूं। ये काफी रिफ्रेश फील कराता है।
Here are moments from my morning exercises. Apart from Yoga, I walk on a track inspired by the Panchtatvas or 5 elements of nature – Prithvi, Jal, Agni, Vayu, Aakash. This is extremely refreshing and rejuvenating. I also practice
breathing exercises. #HumFitTohIndiaFit pic.twitter.com/km3345GuV2— Narendra Modi (@narendramodi) June 13, 2018
आपको बता दें कि राज्यवर्धन राठौड़ के इस फिटनेस चैलेंज शुरू करने के बाद से ही कई बड़ी हस्तियों समेत आम लोगों ने अपने वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर अपलोड किए थे। ये ट्रेंड लगातार कई दिनों तक सोशल मीडिया पर छाया हुआ था।
इसके बाद भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली ने खेलमंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ का ‘फिटनेस चैलेंज’ स्वीकार करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा को टैग करते हुए उन्हें चुनौती दी थी। अनुष्का शर्मा पहले ही कोहली का ये चैलेंज पूरा कर चुकी हैं।
कोहली ने ट्वीट किया था, ‘मैंने राज्यवर्धन राठौड़ सर का ‘फिटनेस चैलेंज’ स्वीकार कर लिया है। अब मैं अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा, हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और महेंद्र सिंह धोनी भाई को चुनौती देना चाहूंगा।’