बादशाहत में ट्रंप से भी दोगुना हुआ पीएम मोदी का कद, यहां मारी बाजी

वॉशिंगटन। दुनिया की महाशक्ति के नाम से जाना जाने वाला अमेरिका भले ही अपनी लोकप्रियता में अव्वल बना हुआ है। लेकिन भारत की लोकप्रियता बढ़ाने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हाथ है, इस बात से भी इनकार नहीं किया जा सकता। सोशल मीडिया पर लाइक और फैन फॉलोविंग की बात की जाती है तो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बाद भारतीय पीएम मोदी भी कुछ कम नहीं। एक रिपोर्ट के अनुसार जब आंकड़ों को जुटाया गया तो ये जानकारी हासिल हुई।

यह भी पढ़ें : इस लिस्ट में भारत ने कायम किया जलवा, जान लोगे तो बीमार हो जाओगे

ट्रंप से आगे निकले मोदी

रिपोर्ट में इस बात का दावा किया गया है कि माइक्रोब्लोगिंग वेबसाइट ट्विटर पर जहां डोनाल्ड ट्रंप अव्वल हैं तो वहीं फेसबुक पर पीएम मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप से दो गुना ज्यादा है।

खबरों के मुताबिक़ बुधवार को कम्युनिकेशन फर्म बर्सन मार्ट्सटेलर के अध्ययन में सामने आई। इसके लिए 1 जनवरी 2017 से दुनियाभर के 650 नेताओं के पर्सनल और इंस्टीट्यूशनल फेसबुक पेजों की पड़ताल की गई।

यह भी पढ़ें : पीएम के आरोप पर सिद्धारमैया बोले ‘आओ करले खुली बहस’

वहीं, भारत में कांग्रेस नेताओं की बात करें तो राहुल गांधी ट्विटर पर शशि थरूर को पीछे छोड़कर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले नेता बन गए हैं।

अध्ययन के मुताबिक, फेसबुक पर यूजर्स से इंटरेक्शन में ट्रम्प आगे हैं। उन्होंने बीते 14 महीने में करीब 20 करोड़ 50 लाख लाइक, शेयर और कमेंट किए।

जबकि मोदी के लाइक, शेयर और कमेंट की संख्या करीब 11 करोड़ 30 लाख है। वहीं, मोदी के मुकाबले ट्रम्प के रोजाना औसत फेसबुक पोस्ट की संख्या भी दोगुनी है।

वहीं न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री जेसिंडा आर्डर्न सोशल मीडिया टीम की बजाय खुद फेसबुक पेज हैंडल करते हैं। इसमें उनके द्वारा कार और घर से किए कई लाइव ब्रॉडकास्ट शामिल हैं।

वे फेसबुक पर सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले वर्ल्ड लीडर हैं। उनके इंटरेक्शन में 14% फॉलोअर लव हार्ट्स भेजते हैं।

तो दूसरी और फेसबुक फॉलोअर्स में कंबोडिया के प्रधानमंत्री हुन सेन 5वें स्थान पर हैं। उनके फॉलोअर्स 50% बढ़कर 96 लाख हो गए हैं। इनकी संख्या कंबोडिया के फेसबुक यूजर्स 71 लाख से ज्यादा है।

बता दें फेसबुक फॉलोअर के मामले में पीएम मोदी को चाहने वाले 4 करोड़ 32 लाख है और डोनाल्ड ट्रंप 2 करोड़ 32 लाख फॉलोअर के साथ मैदाम में डेट हुए हैं।

इसके उलट ट्विटर फॉलोअर की बात की जाए तो डोनाल्ड ट्रम्प     5 करोड़ 14 लाख फॉलोअर के साथ अव्वल हैं तो पीएम मोदी 4 करोड़ 23 लाख चाहने वालों के साथ मैदान में अपनी पकड़ बनाए हुए हैं।

देखें वीडियो :-

LIVE TV