भाजपा को लगा दोहरा झटका, विधायक कल्याण सिंह का निधन

जयपुर। राजस्थान के नाथद्वारा से भारतीय जनता पार्टी के विधायक कल्याण सिंह का मंगलवार देर रात उदयपुर के एक अस्पताल में निधन हो गया। 58 वर्षीय कल्याण सिंह कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे। सिंह का लंबी बीमारी के बाद जीबीएच अमेरिकन हॉस्पिटल में रात दो बजे निधन हो गया। वह पिछले तीन-चार दिनों से यहां भर्ती थे। मुख्यमंत्री वसंधुरा राजे ने सिंह के निधन पर शोक जताया है।

विधायक कल्याण सिंह

भाजपा के मीडिया प्रभारी आनंद शर्मा ने कहा कि सिंह को अपने इलाज के लिए अक्सर अस्पताल जाना पड़ता था। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी ने भी सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

यह भी पढ़ें : इन्वेसटर्स समिट में 125 कंपनियों ने लिया हिस्सा, 28 हजार करोड़ रुपए के MOU पर हस्ताक्षर

साथ ही आपको बता दें कि, आज सुबह भाजपा के एक और विधायक का निधन हो गया। जो कि यूपी के सीतापुर से लखनऊ आ रहे थे। बिजनौर के नूरपुर से बीजेपी विधायक लोकेन्द्र सिंह और उनके दो सुरक्षाकर्मियों की मौत एक भीषण सड़क हादसे में हुई है।

बता दें कि, बीजेपी विधायक लोकेन्द्र सिंह सीतापुर से लखनऊ आ रहे थे कि तभी उनकी गाड़ी NH-24 के कमलापुर थाना क्षेत्र के ककैयापारा में अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराते हुए दूसरी दिशा से आ रही एक ट्रक में जा घुसी।

यह भी पढ़ें : इन्वेसटर्स समिट 2018 : लखनऊ में पीएम मोदी, कांग्रेस कर रही पोस्टरबाजी

हादसा इतना भयानक था कि विधायक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीँ हादसे में घायल दो सुरक्षाकर्मियों ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। कार का ड्राइवर अभी भी फंसा हुआ है। वह जिंदा बताया जा रहा है। उसे बाहर निकालने का काम जारी है।

सूचना मिलते ही मौकेपर पुलिस के आला अशिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। हादसे की सूचना पार्टी ऑफिस और लोकेन्द्र सिंह के परिजनों को दे दी गई है।

LIVE TV