किशोरी से दुष्कर्म कर बनाया वीडियो, सोशल साइट्स पर किया वायरल

दुष्कर्म
Demo pic

नई दिल्ली। मयूर विहार इलाके के यमुना खादर में इंसानियत को शर्मसार करने वाला वाकया सामने आया। एक युवक ने 14 साल की किशोरी से दो बार दुष्कर्म किया और तीन साथियों के साथ मिलकर छेड़छाड़ करते हुए अश्लील वीडियो बनाकर सोशल साइट्स पर डाल दिया। उसने किसी को बताने पर तेजाब से मुंह जलाने और जान से मारने तक की धमकी दी थी। इससे किशोरी इतनी डर गई कि परिवार वालों को भी नहीं बताया। सोशल साइट्स पर वीडियो आने के बाद मामले का पर्दाफाश हुआ और परिजनों ने मयूर विहार थाने में शिकायत दी।

युवती की हत्या कर जंगल में फेंका निर्वस्त्र शव, सिक्के से ‘उलझा’ केस

मेडिकल टेस्ट में दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने दुष्कर्म, छेड़छाड़, मारपीट और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। इसके बाद मुख्य आरोपी धीरज के साथ नीरज, अजय और एक नाबालिग को भी पुलिस ने धर दबोचा। कोर्ट ने धीरज, नीरज और अजय को न्यायिक हिरासत में भेज दिया, जबकि नाबालिग को बाल सुधार गृह भेजा गया है। उधर, पुलिस ने एक एनजीओ की मदद से पीड़ित किशोरी की काउंसलिंग भी कराई।

यमुना खादर में ही रहने वाले धीरज (20) से कुछ माह पहले ही किशोरी की बातचीत शुरू हुई थी। आरोप है कि जुलाई में एक दिन धीरज उसे बहला-फुसलाकर खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया और किसी को नहीं बताने की धमकी दी। इसके बाद सात सितंबर को फिर खेत में दुष्कर्म किया। तभी नीरज, अजय और एक नाबालिग भी पहुंच गए।

भारत में अस्वच्छता की कीमत 50 अरब डॉलर से ज्यादा

धीरज ने उनके साथ मिलकर छेड़छाड़ करते हुए अश्लील वीडियो बनाया और धमकी देकर घर भेज दिया। पिछले शनिवार को चिल्ला गांव के प्रमुख को इस वीडियो के बारे में जानकारी मिली। इसके बाद पीड़िता के परिजनों तक बात पहुंची। परिजनों ने बच्ची से पूछताछ की तो उसने सारी बात बता दी और थाने में शिकायत दी गई।

LIVE TV