एक दूजे के हुए मिलिंद-अंकिता, यहां देखिए शादी की लेटेस्ट फोटोज
मुंबई। बॉलीवुड के मशहूर एक्टर और आयरन मैन मिलिंद सोमण और अंकिता कंवर की शादी हो गई है। मिलिंद और अंकिता कंवर का रिश्ता शादी के अटूट बंधन में बंध गया है। दोनों जन्म जन्मों के लिए एक दूजे के हो गए हैं। इस दौरान शादी में दानों के करीबी रिश्तेदार और दोस्त मौजूद थे।
मिलिंद की खुशियों में शामिल होने उनकी एक्स गर्लफ्रेंड दीपानिता शर्मा भी आई थीं। एक समय पर मिलिंद और दीपानिता का रिश्ता सुर्खियों में था। दोनों ने साथ में दो फिल्में भी की थीं। हालांकि अब अलग होने के बाद दोनों अपनी अपनी लाइफ में मूव-ऑन कर चुके हैं।
मिलिंद और अंकिता की शादी पूरे रीति रिवाजके साथ हुई है। दोनों पारंपरिक कपड़ों में बेहद प्यारे नजर आए। इनकी शादी की कई तस्वीरें सामने आ गई हैं।
बीते दिन इनकी हल्दी की रस्म हुई थी। दोनों के रिश्ते टूटने की अफवाहों के बीच उनकी शादी की रस्मों की कई तस्वीरें सामने आई थीं। वैसे तो दोनों के बीच उम्र के अंतर की वजह से मिलिंद और अंकिता कंवर का रिश्ता हमेशा लाइमलाइट में रहा लेकिन कुछ दिन पहले दोनों के रिश्ते को लेकर जो खबरें आई थीं वह काफी चौंकाने वाली थीं। कुछ दिन पहले ही खबर आई थीं कि शादी से पहले ही मिलिंद की गर्लफ्रेंड ने उन्हें डंप कर दिया है।
खबरें थीं कि, अंकिता कंवर उन्हें छोड़कर चली गई हैं और इसकी वजह पैसा है। अंकिता 26,000 महीना सैलरी पर फ्लाइट अटेंडेंट की नौकरी कर रही थीं। वह फ्री टाइम में फोन पर ऑनलाइन कसीनो खेलती थीं। इसी गेम से हाल ही में उनका 8,73,982 रु. का जैकपॉट लगा। वह रातों-रात मिलेनियर बन गईं और इसके बाद उन्होंने मिलिंद से कॉन्टेक्ट करना भी बंद कर दिया। उनकी शादी होने से पहले टूट गई।
यह भी पढ़ें: शिल्पा शिंदे ने शेयर किया गंदा वीडियो, हिना-रॉकी ने सुनाई खरी खोटी
इन खबरों को ज्यादा दिन भी नहीं बीते कि मिंलिंद और अंकिता की हल्दी की रस्मों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी। बीते दिन दोनों की हल्दी सेरीमनी थी। आज इनकी शादी हुई है। इनकी शादी की रस्में अलीबाग के रेस्ट्रा में हुई हैं। रस्मों की तस्वीरों के अलावा कुछ वीडियो भी इंस्टाग्राम पर फैन पेज द्वारा शेयर किए गए हैं। इनमें दोनों के बीच बेशुमार प्यार देखने कोमिला है।
बता दें, मिलिंद से उम्र में अंकिता बहुत छोटी हैं। वह उनसे 25 साल छोटी हैं। मिलिंद को उनसे लव ऐट फर्स्ट साइट हुआ था। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर साथ की तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। मिलिंद करीब डेढ़ साल से अंकिता को डेट कर रहे थे। दोनों के परिवार भी इस रिश्ते से खुश हैं।