चाक-चौबंद सुरक्षा के बीच मेट्रो को दिन दहाड़े लग रही लाखों की चपत!

नई दिल्ली। मेट्रो सिटी की लिस्ट में जैसे-जैसे नए शहरों के नाम शामिल होते जा रहे हैं, वैसे-वैसे लोगों में इसका क्रेज भी बढ़ता जा रहा है। रफ्तार की इस दुनिया में आगे बढ़ने की कोशिश जारी है। लेकिन फिर भी जाने-अनजाने लोग कुछ ऐसे काम कर जाते हैं, जिससे उनका फायदा हो न हो लेकिन किसी दूसरे को भारी नुकसान जरूर हो जाता है। जी हां ऐसी ही एक गंभीर समस्या से जूझ रही है बेंगलूरू मेट्रो।

मलयालम कवि पर हमला, हिरासत में लिए गए आरएसएस के छह कार्यकर्ता

बेंगलूरू मेट्रो

खबरों के मुताबिक़ मामला है मेट्रो टोकन चोरी करने का। यहां पिछले 7 सालों में मेट्रो के करीब 2 लाख यात्री टोकन अपने साथ ले जा चुके हैं।

मामले में कुछ यात्री टोकन यादगार के तौर पर ले जाते हैं और कुछ शराररती तत्व मजाक में भी। बता दें अब तक टोकन चोरी होने की वजह से बेंगलूरू मेट्रो को 35 लाख रुपये का नुकसान हो चुका है।

टोकन खोने या यू कहें यात्रियों द्वारा मजाक में साथ ले जाने की इस जानकारी का खुलासा एक आरटीआई के जरिये हुआ है।

रिजिजू ने की ‘ह्वाई आई एम ए हिंदू’ की आलोचना, थरूर ने ट्वीट कर किया पलटवार

मेट्रो के टोकन खोने की यह कोई पहली घटना नहीं है दिल्ली मेट्रो को भी टोकन खोने की घटना से दो-चार होना पड़ा था।

मेट्रो की चाक चौबंद व्यवस्था को यात्री अकसर ही धत्ता बताते रहे हैं। जिन यात्रियों से टोकन खो जाते हैं, उसके लिए तो उन्हें ही जुर्माना देना पड़ता है। लेकिन बहुत सारे यात्री टोकन को चालाकी से अपने घर ले जाते हैं।

ऐसा नहीं है कि टोकन गायब होने से मेट्रो को भारी नुकसान उठाना पड़ा हो। मेट्रो के भले 1।74 लाख टोकन गायब हो गए हों।

बेंगलूरू मेट्रो की जानकारी के अनुसार 2011 से अभी तक 10,739 यात्रियों के टोकन गायब हुए हैं, जिसके लिए 8,62,328 रुपये जुर्माने के रूप में बेंगलूरू मेट्रो के पास जमा भी हुए हैं।

वहीं बेंगलुरु मेट्रो को 1,67,320 टोकन के पैसे नहीं मिल पाए हैं। इसका मतलब है कि यात्री इतने टोकन अपने साथ घर ले गए हैं।

ऐसा माना जाना है कि यात्री अकसर यात्रा के दौरान दो टोकन खरीद लेते हैं एक टोकन से एंट्री-एग्जिट करते हैं और एक टोकन सुवेनियर के तौर पर साथ ले जाते हैं। वहीं कॉलेज आने जाने वाले स्टूडेंट शरारत में समूह में निकलते हैं और टोकन साथ ले जाते हैं।

टोकन गायब होने की इस गंभीर समस्या से निजात पाने के लिए मेट्रो ने जुर्माना बढ़ाकर 200 रूपये तक कर दिया। फिर भी बेंगलूरू मेट्रो की यह समस्या खत्म होने का नाम नहीं ले रही है।

देखें वीडियो :-

LIVE TV