कड़ी की पत्तियों में समाए हैं कई औषधीय गुण, जानकार होंगे हैरान

कड़ी की पत्तियोंमीठी नीम कही जाने वाली कड़ी की पत्तियां अनेको गुण होता हैं। कड़ी का पौधा लगभग पूरे भारत में पाया जाता हैं। ये एक सदाबहार झाड़ीदार पेड़ हैं, और इसीलिए सदाबहार वनो में बहुतायत पाया जाता हैं। इसमें पाये जाने वाले गुणों के कारण इसको हर सब्जी में डाला जाता हैं। इसकी पत्तियों में विशिष्ट प्रकार की सुगंध आती हैं। इन पत्तो में एसेंशियल ऑयल्स होते हैं। जिनमे मुरया सायनिन और कैरियोफायलिन प्रमुख हैं। लेकिन इसके कुछ औषधीय गुण भी होते है। आईये जानते है इसके आयुर्वेदिक गुण।

यह भी पढ़ें:- सलाद खाते समय बरतें ये सावधानियां, नहीं तो सेहत नहीं मौत मिलेगी

  • उच्च रक्तचाप वाला व्यक्ति हर रोज़ 7-8 पत्ते हर रोज़ सुबह चबा चबा कर खाए तो उसका रक्तचाप नियंत्रित रहता हैं।
  • ये पत्तिया शाम के समय चबाने से शरीर में विशिष्ट प्रकार की स्फूर्ति तथा उत्तेज़ना का संचार होता हैं। एक प्रकार से ये प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट की भाँती प्रभाव देता हैं।
  • अगर आपको दस्त की समस्या हो गयी हैं तो कड़ी पत्ते की कुछ मात्रा जल में हलके से उबालकर उस जल को पीने से तुरंत लाभ होता हैं।
  • कड़ी पत्ता के बीज का तेल उत्तम कीटनाशक होता हैं, अत: एक्जिमा ठीक करने में अथवा घावों को सुखाने में यह अत्यंत लाभदायक रहता हैं। इस हेतु इसको लुग्धी बना कर घावों पर लगाया जाता हैं।

यह भी पढ़ें:-कम सोने की वजह से होता है इस जानवाले बीमारी का खतरा

LIVE TV