मारुति सुजुकी लांच करेगी सुजुकी जिम्नी, महिंद्रा की थार को मिलेगी कड़ी टक्कर

नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। मारुति  सुजुकी अब जीप सेगमेंट को ध्यान में रखकर अपनी नई सुजुकी जिम्नी लांच करने जा रही है। जापान में लॉन्च होने के बाद सुजुकी जिम्नी को अब इंडोनेशिया में पेश किया गया है।

मारुति सुजुकी लांच करेगी सुजुकी जिम्नी

अब रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी इसे इंडोनेशिया में असेंबल करेगी। यहां से कंपनी घरेलू मार्केट के अलावा विदेशों में भी यूनिट भेजेगी। माना जा रहा है कि भारत में इसे 2020-21 तक लॉन्च किया जा सकता है।

कंपनी ने यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, रूस जैसी मार्केट्स के लिए इसकी घोषणा की है। कंपनी ने कहा कि यह दुनियाभर के बाजारों में बेची जाएगी। भारत में इसकी लॉन्चिंग को लेकर अभी तक जानकारी सामने नहीं आई है।

यह भी पढ़ें: इन कारों पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट, जानें किस मॉडल पर कितनी छूट

सूत्रों के मुताबिक, कंपनी इसका 3 डोर वर्जन भारत में लॉन्च नहीं करेगी। फिलहाल कंपनी भारत में अपनी कारों को BSVI एमिशन नॉर्म्स और भारत NCAP टेस्ट नॉर्म्स के लिए अपग्रेड कर रही है।

भारत में लॉन्च हो सकती है 5 डोर जिम्नी, देगी महिंद्रा थार को टक्कर 

कंपनी जिम्नी का 5 डोर वर्जन भारत में पेश कर सकती है। भारत में इसकी लॉन्चिंग डेट अभी तक सामने नहीं आई है, लेकिन माना जा रहा है कंपनी इसे वित्त वर्ष 2020-21 में लॉन्च कर सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भारत में जिम्नी मारूति जिप्सी की जगह ले सकती है। बता दें कि जिप्सी भारत में 1985 में लॉन्च हुई थी।

तब से लेकर अब तक जिप्सी में कोई अपडेट नहीं किया गया है। नई जिम्नी में 1.0 लीटर का 3 सि‍लेंडर टर्बोचार्ज्डइ पेट्रोल इंजन मिल सकता है, जो करीब 100bhp की पावर और 170nm का टॉर्क जनरेट करेगा। अगर जिम्नी भारत में लॉन्च होती है तो इसका मुकाबला महिंद्रा थार से हो सकता है।

LIVE TV