नई दिल्ली। निकाह के बहाने नाबालिग लड़कियों का सौदा करने वाले 8 शेखों को हैदराबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तीन काजी सहित पुलिस ने कई स्थानीय लोगों को भी गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।
खबरों के मुताबिक ये सभी आरोपी खाड़ी देश ओमान और कतर के रहने वाले है। ये शेख गरीब लड़कियों को अपने साथ ले जाने के तैयारी में थे।
सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम देने वाले अफसर ने खोले राज, कहा- हम फिर से हैं तैयार
बता दें कि ये सभी शेख करीब 70 उम्र के आसपास के है और खुद को चुस्त रखने के लिए शक्तिवर्धक इंजेक्शन लेते थे। इनमें से मुख्य आरोपी का नाम फरीद है।
मुख्य आरोपी फरीद सभी दलालों के साथ मिलकर लड़कियों का सौदा करवाता था। इसके बाद शेख पीड़ित लड़कियों को पसंद करता और उन सभी का निकाह के बहाने सौदा था।
पत्नी की काली करतूतों से अंजान था पति, आधी रात में शुरू हुई आवाज से खुला राज
बता दें कि ऐसे कई मामले हैदराबाद से लगातार सुनने को मिल रहे हैं। इसमें खाड़ी देशों से आने वाले शेख निकाह का लालच देकर लड़कियों की खरीद-फरोख्त करते है।