सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम देने वाले अफसर ने खोले राज, कहा- हम फिर से हैं तैयार 

सर्जिकल स्ट्राइकनई दिल्ली। पिछले साल लाइन ऑफ कंट्रोल (एलओसी) पार करके पाक अधिकृत कश्मीर में सर्जिकल स्ट्राइक की योजना को अंजाम देने वाले लेफ्टिनेंट जनरल डीएस हूडा ने पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ी है। डीएस हूडा का कहना है कि एक ही रात में अपनी तरह के अलहदा अलग-अलग लक्ष्यों को निशाना बनाना काफी जटिल था।

आगे कहा कि हम कई जगह से एलओसी के पार पाकिस्तान के 10 कार्प्स (इलाके) में गए और उन्हें भौंचक्का कर दिया।

डॉक्टर ने दी महिला को बेहद खूबसूरत होने की सजा, सर्जरी की जगह कर डाला…

सेना का अभियान पूरी तरह सफल रहा था और यदि उस अभियान को दोबारा करना हुआ तो भी मैं उसमें कुछ बदलाव नहीं करूंगा।

अभियान की सबसे अहम उपलब्धि बताते हुए हूडा ने कहा कि उपलब्धि ये नहीं थी कि कितने आंतकवादी मारे गये बल्कि हमारे सभी सैनिकों का सुरक्षित वापस आना हमारी बड़ी सफलता थी। जब हमारा आखिरी सैनिक वापस आया तब तक पौ फट चुकी थी।

ट्रंप की लास्ट वार्निंग, उत्तर कोरिया अगर अब नहीं रुका तो मिटा देंगे

साथ ही हूडा ने माना कि भारतीय सेना ने अभियान 28-29 सितंबर 2016 की रात को किया था। लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) हूडा  ने कहा कि जब एलओसी के पार सर्जिकल स्ट्राइक करके अलग-अलग टुकड़ियों के वापस आने की खबर मिलना शुरू हुई तो उससे जो खुशी मिली थी वो असीम थी। लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) हूडा  ने कहा कि भारतीय सेना जरूरत पड़ने पर भविष्य में भी सर्जिकल स्ट्राइक कर सकती है।

LIVE TV