सपा के महिला सभा से पार्टी के कई नेता नाखुश, 7 लोगों ने दिया इस्तीफा

2019 में होने वाले लोकसभा चुनावों के लिए सभी पार्टियों ने कमर कस ली है। सभी पार्टियां ने अपनी-अपनी तरह चुनावों की रणनीति बनानी शुरू कर दी है। इसी सिलसिले में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने सभी पदाधिकारियों के साथ मिलकर बैठक की। इस बैठक में अखिलेश ने सभी पदाधिकारियों के साथ मिलकर आगे के रण के बारे में विचार विर्मश किया।

चुनाव

पार्टी से निकले एक साथ कई नेता

समाजवादी पार्टी में सभी पदाधिकारियों के बीच आने वाले चुनावों को लेकर दिनों-दिन माहौल गर्म होता जा रहा है। गुरुवार को पार्टी के 7 पदाधिकारियों ने महिला सभा की अध्यक्ष पर उनके साथ दुर्व्यवहार करने के आरोपों के साथ पार्टी से इस्तीफा दे दिया। इन सभी का कहना है कि महिला सभा अध्यक्ष मोनिका नाज खान जो कि पिछले तीन महीने पहले ही महिला सभा की अध्यक्ष बनी थी उनका व्यवहार ठीक नहीं था। इसी के चलते एक साथ 6 लोगों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया।

यह भी पढ़े:अनंतनाग में सेना और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़, 1 पुलिसकर्मी शहीद, 3 जवान घायल

पार्टी के लिए हमेशा करेंगे काम

उपाध्यक्ष व मीडिया प्रभारी नेहा शर्मा, कोषाध्यक्ष शबनम खान, सचिव अनीता के साथ ही सदस्य राजदेवी, नगमा, यशोदा, कमलेश ने इस्तीफा दे दिया है। इन सभी ने ही महिला अध्यक्ष पर संगीन आरोप लगाते हुए पार्टी से इस्तीफा दे दिया। इस्तीपा देने के बाद भी वे सभी आज भी पार्टी के प्रति अपने कार्यो को पूरा करते रहेंगे साथ ही पार्टी के प्रति अपनी सभी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाते रहेंगे। इन सभी को 25 जून को होने वाली पार्टी की बैठक में पद से हटाना था। लेकिन अभी तक इन सातों के इस्तीफा पत्र नहीं मिला है।

 

 

LIVE TV