सर्दियों में पालक का जूस पीने के अनेको फायदे, जाने यहां पर

हर सब्जी का वैज्ञानिक नाम जरुर होता है। उसी तरह से पालक का वैज्ञानिक नाम स्पिनासिया ओलेरेसिया है। पालक एक ऐसी हरी पत्तेदार सब्जी है जो सेहत के गुणों से भरपूर है। भारत में बड़े पैमाने पर पालक का प्रयोग किया जाता है। पालक में पर्याप्त मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं। पालक को डाइट में शामिल कर कई स्वास्थ्य समस्याओं से बच सकते हैं। सर्दियों में पालक के जूस को जरुर शामिल करें। पालक में पाए जाने वाले तत्वों में मुख्य रूप से कैल्शियम, सोडियम, क्लोरीन, फॉस्फोरस, लोहा, खनिज लवण, प्रोटीन, आयरन, विटामिन ‘ए’ और विटामिन सी भरपूर मात्रा में होते हैं।

पालक को आप सब्जी बनाकर, जूस या कच्चा किसी भी रूप में सेवन कर सकते हैं। पालक खाने से शरीर में संक्रमण का खतरा कम हो जाता है, और आप कई बीमारियों से बच सकते हैं। लेकिन सर्दियों में हरी सब्जी खाने का मज़ा ही कुछ और होता है। इस मौसम में भूख तो ज़्यादा लगती ही है, साथ ही पाचन भी अच्छा रहता है। सर्दियों में कई सब्ज़ियां और फल आते हैं, जिनका सेवन ज़रूर करना चाहिए। इन्हें डाइट में शामिल करने से न सिर्फ हम बीमारियों से बचे रहते हैं बल्कि हमारी इम्यूनिटी में भी सुधार आता है। खासतौर पर सर्दियों में हरी पत्तेदार सब्ज़ियों का सेवन बेहद फायदेमंद माना जाता है। खासतौर पर इन्हें सलाद या फिर जूस या सूप के ज़रिए ज़रूर लें। आज हम आपको बता रहे हैं पालक का जूस पीने के फायदों के बारे में।

  1. आयरन की कमी को दूर करने-
    पालक को आयरन का सबसे अच्छा सोर्स माना जाता है। महिलाओं में आयरन की कमी सबसे ज्यादा देखी जाती है। आयरन की कमी से शरीर को कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। आयरन की कमी को दूर करने के लिए महिलाएं अपनी डाइट में पालक को शामिल कर सकती हैं। पालक का जूस या सूप दोनो बनाकर सेवन कर सकती है।
  2. डायबिटीज को कंट्रोल करने
    डायबिटीज मरीजों के लिए पालक काफी फायदेमंद है ये शरीर में ज्यादा ग्लूकोज को बनने से रोकता है। पालक का एक गिलास जूस बनाकर रोज सुबह पी सकते है। इसके अलावा पालक को आप सब्जी, सलाद और सूप के रूप में सेवन कर सकते हैं।
  3. हड्डियों को मज़बूत करता-
    पालक में कैल्शियम, विटामिन्स और एंटीऑक्सीडेंट की अच्छी मात्रा होती है, जो हड्डियों को मज़बूत बनाने में मदद करते हैं। इसलिए पालक के जूस का सेवन खाली पेट जरुर करें।
  4. पाचन तंत्र रहता दुरुस्त-
    पालक का जूस पीने से पेट की सेहत दुरुस्त रहती है। पालक का जूस शरीर से टॉक्सिन बाहर निकालता है, जिससे पेट से जुड़ी कई दिक्कतें दूर हो जाती है।
  5. कम करता वज़न-
    अगर आप वज़न कम करने का प्रयास कर रहे हैं, तो पालक आपकी इसमें मदद कर सकती है। इसमें कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है और फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है, जिससे पालक के जूस को अपनी डाइट में शामिल करने से वज़न कम करने में मदद मिलती है।
  6. इम्यूनिटी बढ़ाता-
    पालक के जूस में मैग्नीशियम होता है, जो इम्यूनिटी बढ़ाने में काफी मद्दगार साबित होता है। यह हमारे शरीर को ताकत देता है। पालक के जूस का रोज़ाना सेवन इम्यूनिटी मज़बूत करने का काम करता है।
  7. आंखों की रोशनी-
    पालक का जूस पीने से आंखों की रोशनी बेहतर होती है। पालक में विटामिन-ए और विटामिन-सी होता है, जो आंखों की सेहत को बेहतर करता है।
LIVE TV