PM मोदी ने 41वीं बार की ‘मन की बात’, कहा- गोबर को बनाएं आय का स्रोत

नई दिल्ली। प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी ने आज अपने रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” के जरिए देश की जनता को संबोधित किया। सबसे पहले पीएम ने लोगों को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस की बधाई दी। महान भौतिक शास्त्री और भारत रत्न सर सी.वी. रमन को याद करते हुए पीएम मोदी ने की मन के बात की शुरूआत की। पीएम मोदी ने दुर्घटनाओं के बारे में बात करते हुए कहा कि “4 मार्च को नेशनल सेफ्टी डे है, गलती न करने पर दुर्घटनाएं कम हो सकती हैं। ज्यादातर दुर्घटनाएं गलतियों के कारण ही होती है।

मन की बात

महिला दिवस (8 मार्च) का जिक्र करते हुए पीएम ने कहा कि “नारी का समग्र विकास और उसका सशक्तिकरण ही न्यू इंडिया है”। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के लिए पीएम ने कहा कि आर्थिक, सामाजिक क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी हम सब की जिम्मेदारी। स्वच्छता पर लोगों की ओर से उठाए जा रहे कदमों की तारीफ करते हुए पीएम ने झारखंड की उन 15 लाख महिलाओं का जिक्र किया जिन्होंने एक महीने तक स्वच्छता अभियान चलाया।

यह भी पढ़ें : जेटली ने किया सरकारी बैंकों के निजीकरण से इनकार

गोबरधन योजना के लिए पीएम ने कहा कि मवेशियों के गोबर से बायो गैस और जैविक खाद बनाई जाएगी। पीएम ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि कचरे और गोबर को आय का स्रोत बनाएं।

गौरतलब है कि अपनी आखिरी मन की बात में पीएम ने महिलाओं के मुद्दे को उठाया था इसके साथ पीएम ने क्रिसमस और नए साल के देशवासियों को बधाई दी थी। पीएम ने नारी शक्ति का बखान किया था। उन्होंने नारी शक्ति का अभिनंदन किया था।

प्रधानमंत्री ने समाज में नारी के स्थान, योगदान और सम्मान को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा था हम आज बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की बात करते हैं लेकिन सदियों पहले हमारे शास्त्रों में नारी शक्ति को स्वीकार किया गया है और एक बेटी को दस बेटों के बराबर बताया गया है। उन्होंने लक्ष्मी, सुभाषिनी और अरविंद का भी जिक्र किया था। पीएण इस दौरान पद्म पुरस्कार में किए गए बदलावों के बारे में बताया था।

यह भी पढ़ें : यूपी में कुपोषण ने बजाई खतरे की घंटी, 50 लाख से ज्यादा बच्चे हुए शिकार

बात दें कि मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण रेडिओ के साथ-साथ सभी न्यूज चैनल पर किया जाता है। रेडियो के अन्य स्टेशनों पर इसका स्थानीय भाषाओं में प्रसारण किया जाता है, जिसे पीएम की बातों को सारी जनता आसानी से समझ सके। कार्यक्रम आकाशवाणी और दूरदर्शन के समूचे नेटवर्क पर प्रसारित किया जाता है। प्रधानमंत्री कार्यालय, सूचना और प्रसारण मंत्रालय तथा दूरदर्शन समाचार के यू-ट्यूब चैनलों पर भी यह उपलब्‍ध होता है।

LIVE TV