Mann ki Baat: पीएम मोदी की अपील- त्योहार पर मर्यादा में रहें, सैनिकों के लिए एक दीया जरूर जलाएं

नई दिल्ली। आज दशहरा के ख़ास मौके पर मन की बात कार्यक्रम के जरिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को सम्बोधित किया। पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम की यह 70वीं कड़ी है। इस दौरान उन्होंने कहा कि सभी देशवासियों को विजयादशमी की ढेर सारी शुभकामनाएं। बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की जीत का यह महापर्व हर किसी के जीवन में नई प्रेरणा लेकर आए।

मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी का संबोधन:

1.जब हम त्योहार की बात करते हैं, तैयारी करते हैं, तो सबसे पहले मन में यही आता है कि बाजार कब जाना है?

2.इस बार जब आप खरीदारी करने जाएं तो ‘Vocal for Local’ का अपना संकल्प अवश्य याद रखें। बाजार से सामान खरीदते समय हमें स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता देनी है।

3.लॉकडाउन में हमने समाज के उन साथियों को और करीब से जाना है जिनके बिना हमारा जीवन बहुत मुश्किल हो जाता।कठिन समय में ये आपके साथ थे, अब अपने पर्वों में अपनी खुशियेां में भी हमें इनको साथ रखना है।

4.हमें अपने उन जांबाज सैनिकों को भी याद रखना है जो त्योहारों में भी सीमाओं पर डटै हैं। भारत माता की सेवा और सुरक्षा कर रहे हैं। हमें उनको याद करके ही अपने त्योहार बनाने हैं। हमें घर पर एक दीया भारत माता के इन वीर बेटे-बेटियों के सम्मान में भी जलाना है।

5.कुछ ही दिनों बाद सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की जन्म जयंती, 31 अक्टूबर को हम सब ‘राष्ट्र्रीय एकता दिवस’ के तौर पर मनाएंगे।
जरा उस लौह पुरुष की छवि की कल्पना कीजिए जो राजे-रजवाड़ों से बात कर रहे थे, पूज्य बापू के जन-आंदोलन का प्रबंधन कर रहे थे, साथ ही अंग्रेजों से लड़ाई भी लड़ रहे थे।

6.इन सब के बीच भी उनका sense of humour पूरे रंग में होता था बापू ने सरदार पटेल के बारे में कहा था- उनकी विनोदपूर्ण बातें मुझे इतना हंसाती थी कि हंसते-हंसते पेट में बल पड़ जाते थे। इसमें, हमारे लिए भी एक सीख है, परिस्थितियां कितनी भी विषम क्यों न हों, अपने sense of humour को जिंदा रखिये।

7.लॉकडाउन के दौरान टेक्नोलॉजी बेस सर्विस डिलीवरी के कई प्रयोग देश में हुए हैं। झारखंड की महिलाओं ने किसानों के खेतों से सब्जियां और फल लिए और सीधे घरों तक पहुंचाए। इन महिलाओं ने ‘आजीविका farm fresh’ नाम से एक ऐप बनवाया जिसके जरिए लोग आसानी से सब्जियां मंगा सकते थे।

LIVE TV