देश की अर्थ व्यवस्था में ‘तख्तापलट’ करने वाले मनमोहन सिंह के बारे में आप कितना जानते हैं?

मनमोहन सिंहनई दिल्ली। दस साल तक भारत के प्रधानमंत्री रह चुके मनमोहन सिंह आज अपना 85वां जन्मदिन मना रहे हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने सिंह को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनकी लंबी उम्र की कामना की।

चलिए जानते हैं मनमोहन से जुड़ी कुछ अहम बातें-

मनमोहन सिंह को साल 1982 में रिजर्व बैंक का गवर्नर बनाया गया। वीपी सिंह के कार्यकाल के वक्त उन्होंने आर्थिक मामलों पर भारत के प्रधान मंत्री के सलाहकार तौर पर पद संभाला।

हफ्तेभर के अंदर 100 करोड़ क्‍लब के करीब पहुंची ‘जय लव कुश’

सिंह को मुख्य राजनीति में लाने का पूरा श्रेय पीवी नरसिंहा राव को जाता है क्योंकि उनके कार्यकाल में सिंह को वित्त मंत्री जैसा महत्वपूर्ण पद दिया गया।

सलमान ने किया कबूल, बनने जा रहे रियल लाइफ में पापा

इसके बाद मनमोहन सिंह 1991 से 1996 के बीच पांच साल के लिए भारत के वित्त मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला और देश को आर्थिक बदलाव दिया। आर्थिक सुधारों की व्यापक नीतियों के लिए आज भी मनमोहन सिंह को दुनियाभर में याद किया जाता है। देश भर में ग्लोबलाइजेशन और आधार कार्ड की शुरूआत भी सिंह ने ही किया था।

वहीं साल 2004 के आम चुनावों में जनता ने यूपीए को सरकार चलाने का जिम्मा सौंपा और तब कांग्रेस ने प्रधानमंत्री की कमान पार्टी के वरिष्ट नेता मनमोहन सिंह को सौंपी। मनमोहन सिंह जवाहरलाल नेहरू के बाद देश के इकलौते पीएम हैं जिन्होंने 10 साल तक देश का नेतृत्व किया है।

LIVE TV