मीठे आम से ज्यादा फायदेमंद हैं पत्तियां, ये 6 लाइलाज बीमारियां होंगी ‘खट्टी’

नई दिल्ली। आपने बहुत मजे ले लेकर आम तो खाया ही होगा लेकिन क्या आपने कभी आम का पत्ता खाया है। आम के पत्ते से शरीर के कई रोगों का चुटकियों में इलाज किया जा सकता है। ये सेहत के लिए बेहद लाभदायक होते हैं। चलिए आज जानेंगे आम के पत्तों के फायदों के बारे में –

आम के पत्ते

यदि आपको ब्लडप्रेशर की समस्या है तो आम के पत्ते को उबाल लें। नहाते समय इसे नहाने के पानी में डालकर नहाएं। इससे आपको ब्लडप्रेशर की समस्या से निजात मिलेगा।

आम की पत्तियों को धूप में सुखाकर उसका पाउडर बना लें। हर रोज इस पाउडर को एक चम्मच खाने से शरीर का बढ़ा शुगर लेवल कंट्रोल में आ जाएगा।

यह भी पढ़ें-रिसर्च:  ये है शराब पीने का सही फंडा, उम्र और मात्रा का निकला बेजोड़ तरीका

आम की पत्तियों का पाउडर पथरी से भी निजात दिलाता है। इसको रोज खाने से पथरी बाहर निकल जाती है।

आम के पत्ते हिचकी की समस्या से भी निजात दिलाते हैं। अगर आपको हिचकी आ रही हो तो आम की पत्तियां को उबालकर उसका गरारा करें।

यह भी पढ़ें-जिस खतरनाक बीमारी के लिए खर्च करते हैं लाखों, सिर्फ एक रुपए में होगी ठीक

अगर आपको अस्थमा की दिक्कत है तो आम की पत्तियों का काढ़ा बना कर पिएं। इस समस्या से निजात मिलेगा।

जले-कटे घाव पर आम के पत्तियों का पाउडर लगाए। ऐसा करने से घाव जल्द भर जाएगा।

LIVE TV