इश्क में भी बादशाह निकला माल्या, 62 की उम्र में रचाएगा शादी, जानें किस पर आया दिल

नई दिल्ली। विजय माल्या के नाम से कौन वाकिफ नही होगा। वो आदमी जिसे आलीशान बंगले में रहना और अय्याशी भरी ज़िन्दगी बहुत रास आती है। वैसे तो माल्या को भगौड़ा भी कह सकते हैं। वजह बैंको को हज़ारों करोड़ की चपत लगाकर फरार हो जाना। लेकिन एक बार फिर से यह शराब कारोबारी चर्चा में आ गया है। वजह दिलचस्प है।

 

विजय माल्या

दरअसल, विजय माल्या अब लंदन में अपनी तीसरी शादी की तैयारी कर रहा है। ख़बरों मुताबिक किंगफिशर एयरलाइंस में एयरहोस्टेस रही माल्या पिंकी लालवानी से शादी करने जा रहा है। पिंकी लालवानी साल 2016 में माल्या के साथ ही देश छोड़कर चली गई थी। हालांकि अभी शादी की आधिकारिक पुष्टी नहीं हुई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक माल्या और पिंकी लालवानी लिव-इन रिलेशन में हैं। हाल ही में दोनों ने साथ रहने की तीसरी सालगिरह मनाई।

दोस्त की पत्नी पर आया दिल

विजय माल्या ने पहली शादी समीरा तैयबजी से की थी। जो एयर इंडिया एयरलाइंस की एयर होस्टेस थी।

यह भी पढ़ें:- राज्यसभा से रिटायर हुए 40 सांसद, मोदी बोले- मेरे दफ्तर का दरवाजा हमेशा खुला

जिससे उनका एक बेटा सिद्धार्थ है। कुछ सालों बाद माल्या ने समीरा से तलाक लेकर बैंगलोर में अपने दोस्त की पत्नी रेखा से शादी कर ली। रेखा के पहले पति मिस्टर महमूद, माल्या के अच्छे दोस्त थे।

कौन है पिंकी लालवानी?

पिंकी लालवानी को माल्या ने साल 2011 में किंगफिशर एयरलाइंस में फ्लाइट अटेंडेंट की जॉब दी थी। बाद में माल्या और पिंकी के बीच अच्छी दोस्ती हो गई।

इसी के बाद दोनों का प्यार परवान चढ़ने लगा और दोनों इवेंट्स में भी साथ-साथ देखे जाने लगे। फिर लालवानी एयरलाइंस की एयरहोस्टेस से लेकर किंगफिशर के ऐड में देखी गई। उन्होंने माल्या की कई पार्टियों को होस्ट भी किया।

यह भी पढ़ें:- रानीगंज हिंसा पर एक्टिव हुआ केंद्र, बंगाल सरकार से मांगी रिपोर्ट

पिंकी ने किंगफिशर कैलेंडर के लिए भी फोटोशूट कराया। जब साल 2016 में माल्या देश छोड़कर फरार हुए, तब पिंकी लालवानी भी उसके साथ देश छोड़कर चली गई थी।

बता दें पिता की मौत के बाद विजय माल्या  यूनाइटेड ब्रेवरीज कंपनी के मालिक बनाए गये।

देखें वीडियो:-

LIVE TV