रोजमर्रा की इन चीजों से बनाओ दूरी वरना नहीं बन पाओगे बाप

पुरुषों की फर्टिलिटीनई दिल्‍ली। आज के समय की भागती दौड़ती जिंगदी लोगों की लाइफ को कई तरह से प्रभावित करती है। रोज मर्रा की जिंदगी में लोग अक्‍सर अंजाने में कुछ ऐसा काम कर देते हैं जो नहीं करना चाहिए। आज हम आपको बताएंगे कि रोजमर्रा की जिंदगी में ऐसा क्‍या नहीं करना चाहिए जिससे पुरुषों की फर्टिलिटी कम हो जाती है।

हाल ही में हुई एक रीसर्च के मुताबिक पुरुष रोज मर्रा में कुछ ऐसी चीजों का इस्‍तेमाल करते हैं, जिनसे उनकी फर्टिलिटी काफी प्रभाति हो जाती है। कोपेनहेगेन यूनिवर्सिटी के रिसर्चर्स के मुताबिक रोजाना इस्तेमाल में आने वाले साबुन, टूथपेस्ट और प्लास्टिक के खिलौनों का संपर्क पुरुषों की फर्टिलिटी के लिए नुकसानदायक होता है।

यह भी पढ़ें: ब्‍लैक बिकिनी में मलाइका को ऐसे देख हो जाएंगे मदहोश

असल में इन सब चीजों में कुछ ऐसे केमिकल्‍स मिले होते हैं जो फर्टिलिटी को नुकसान पहुंचाते हैं। रिसर्चर्स का कहना है कि रोजाना इन वस्तुओं में इस्तेमाल होने वाली इन चीजों में मिले हुए केमिकल इतने नुकसानदायक होते है जिसका किसी को अंदाजा नहीं होता है।

यह भी पढ़ें: कपिल को मिला दिवाली गिफ्ट तो फैंस को हुई जबरदस्‍त खुशी

रिसर्चर प्रोफेसर नील्स स्केकबेक के अनुसार, ”रोजमर्रा इस्तेमाल में आने वाले टूथपेस्ट, सनस्क्रीन लोशन आदि में मौजूद कई एंडोक्राइन को नुकसान पहुंचाने वाले केमिकल्स होते हैं जो वीर्य की संख्या कम करने का बड़ा कारण हो सकते हैं।’

यह रीसर्च द एंबो जर्नल में पब्‍लिश हुई है, जिसमें रोजमर्रा इस्तेमाल में आने वाली 96 चीजों में से 30 चीजों में वीर्य को नुकसान पहुंचाने वाले हानिकारक तत्व की आशंका जताई गई है।

LIVE TV