Malaika Arora Birthday: अर्जुन कपूर ने तस्वीर शेयर कर, दी बधाई, कहा…

बॉलीवुड अभिनेत्री मालइका अरोड़ा का आज जन्मदिन है, आज वह 48 साल की हो गई हैं। जन्मदिन पर उनके फैंस, और फ्रेंड्स ने बधाई दी हैं,लेकिन सबकी नजरे अर्जुन कपूर पर थी कि वह कब बधाई देते है,जिसके बाद कुछ ही देर में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक रोमांटिक फोटो डाल कर मलाइका को बधाई दी।

मलाइका ने बॉलीवुड में काफी अच्छा नाम कमाया है। शाहरुख खान के साथ उनका गान “चल छैया…छैया” काफी हिट हुआ था। मलाइका भले ही फिल्मों में कम नजर आती हो, लेकिन रियलिट शो में दिखती रहती है। मलाइका अरोड़ा फिल्मों के साथ अपने फिटनेस पर भी पूरा ध्यान देती है,48 की मलाइका आज भी काफी यंग दिखती है। अर्जुन कपूर से उनके रिलेशनशिप को लेकर कई बात चलती है,वह अक्सर अर्जुन कपूर के साथ दिखती रहती है। वहीं, उनके जन्मदिन पर अर्जुन कपूर ने एक प्यारी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है, ‘इस दिन या किसी भी दिन मैं केवल आपको मुस्कुराते देखना चाहता हूं..दुआ करता हूं कि इस साल आप ज्यादा मुस्कुराए’.

LIVE TV