रास्ते में बनाएं वेलनकन्नी के खूबसूरत स्थलों का प्लान

भारत का दक्षिण राज्य खूबसूरती और प्राकृतिक धरोहर में जाना जाता है। इसका स्थान पर्यटकों की नजर में काफी अच्छा है। इस स्थान को ईसाइयों का तीर्थ स्थल भी कहा जाता है। इतिहास से जुड़े पन्ने बताते है कि यह स्थान कभी व्यापारिक केंद्र भी हुआ करता था। आज हम आपको वेलनकन्नी शहर के बारे में बताने जा रहे हैं।

वेलनकन्नी

वेलनकन्नी, तमिलनाडु के नागपट्टिनम जिले का एक खूबसूरत नगर है, जो ईसाइयों के बड़े तीर्थ स्थल के रूप में भी जाना जाता है। वेलनकन्नी, चेन्नई से 350 कि.मी. की दूरी पर स्थित है। यह शहर बंगाल की खाड़ी के कोरमंडल पर बसा हुआ है। बता दें कि 2004 में आई सुनामी के दौरान यह नगर बुरी तरह छतिग्रस्त हो गया था। वैसे यहां देखने और घूमने-फिरने के लिए बहुत से शानदार स्थल मौजूद हैं।

बेसिलिका ऑफ आवर लेडी ऑफ गुड हेल्थ

कहीं पर भी घूमने की शुरुआत अगर धार्मिक स्थल से हो तो अच्छा रहता है। इससे आपका दिन भी अच्छा गुजरता है आप तरोताजा महसूस करते हैं। इसलिए वेलनकन्नी में घूमने की शुरुआत आप यहां के सबसे अच्छे चर्च बेसिलिका ऑफ गुड हेल्थ नामक चर्च से कर सकते हैं। यह चर्च आवर लेडी ऑफ गुड हेल्थ को समर्पित है। यह वो उपाधि है, जो वर्जिन मैरी को दी गई है। स्थानीय लोगों का मानना है कि मैरी का यहां आगमन 16 से 17वीं शताब्दी के मध्य हुआ था।

बेसिलिका

यह भी पढ़ें- Indira Ekadashi 2018: इस एकादशी व्रत रखने पर मिलता है पितरों को मोक्ष, जानिए कथा और पूजा की विधि

वेलनकन्नी बीच

चर्च देखने के बाद आप यहां वेलनकन्नी बीच की सैर का प्लान बना सकते हैं, जो भारी संख्या में पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। यह जिले के मुख्य पर्यटन स्थलों में से एक है, जिसे लूर्डेस ऑफ द ईस्ट भी कहा जाता है। चर्च भ्रमण के बाद आप आप थोड़ा सुकून भरा समय यहां समुद्र तट पर बिता सकते हैं। यह बीच बंगाल की खाड़ी पर स्थित है। इस तट की दक्षिण दिशा में वेलनकन्नी गांव बसा है। माना जाता है कि इस समुद्री तट से रोम और यूनान के साथ व्यापार किया जाता था।

वेलनकन्नी बीच

यह भी पढ़ें- जिसे आप समझते हैं घिनौना वहीं है आपकी जिंदगी का कड़वा सच, जानें इसके पांच कारण

नागौर

आप सभी स्थानों की सैर करने के बाद वेलनकन्नी की सैर का भी आनंद ले सकते हैं। नागौर जिले का एक बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान है। यह स्थान वेलनकन्नी से महज 18 कि.मी. की दूरी पर स्थित है। इस नगर का मुख्य आकर्षण नागौर दरगाह है। यह दरगाह शरीफ के नाम से भी जाना जाता है। यह दरगाह मुस्लिम संत हजरत सेयद कादिर वली को समर्पित है।

LIVE TV